विद्यापतिनगर। प्रखंड अंतर्गत सोमवार को दलसिंहसराय अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विद्यापतिनगर का औचक निरीक्षण किया। अनुमंडल पदाधिकारी अस्पताल के प्रसव कक्ष, रोगी कक्ष, दवा भंडार, ओपीडी, चिकित्सक कक्ष सहित अस्पताल परिसर में अन्य कई कक्षों में घूमधूम कर निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ.विनोद कुमार ने अस्पताल की विधिव्यवस्था से अवगत कराया। एसडीओ प्रियंका कुमारी ने बड़ी बारीकी से उपस्थिति रजिस्टर, मेडिसिन स्टॉक पंजी, साफ सफाई, स्टोर रूम, प्रसव कक्ष, चिकित्सक एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। लेबर रूम की भी स्थिति चिंताजनक रही, जिस पर अनुमंडलाधिकारी नाराजगी व्यक्त किया। जगह जगह कूड़े, गंदगी को देखकर साफ सफाई का त्वरित निर्देश दिया। निर्माणाधीन सीएचसी भवन का कार्य चल रहा था, जिसे एसडीओ ने सराहा तथा ठेकेदार को भवन निर्माण जल्द पूरा करने को निर्देशित किया। प्रसव कक्ष में प्रसूता से स्वास्थ्य संबंधित पूछताछ की। वही ठेकेदार अशोक सिंह को निर्देशित किया कि, जितने भी डिलीवरी केस आते हैं। उनको नाश्ता सहित सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराएं। निरीक्षण में जो, भी खामियां नजर आई त्वरित पूरा करने का निर्देश एसडीओ ने दिया। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि अस्पताल प्रांगण काफी छोटा है। बगल में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भवन शीघ्र ही निर्माण पूरा हो जाने से इस अस्पताल को उस भवन में शिफ्ट करने की बात कही। वहीं अस्पताल में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का सम्बंधित कर्मियों को निर्देश देते हुए अस्पताल की विधिव्यवस्था पर असंतोष प्रकट किया। इस मौके पर सीओ अजय कुमार, डॉ. विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार, काजल किरण, पल्लवी कुमारी, रिचा कुमारी आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ धनेशपुर उत्तर के वार्ड नंबर तीन स्थित जर्जर सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार ग्राम पंचायत स्तर से कराया जा रहा है। सोमवार को मजदूर दिवस पर भी मजदूरों को कार्य करते देखा गया। सामुदायिक भवन में रंग-रोगन का कार्य प्रगति पर हैं। जिसे बहुत जल्द स्थानीय लोगों को सौंप दिया जाएगा। वार्ड सचिव संजय कुमार ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा उक्त सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया था। उन्होंने बताया कि जनता के हित को ध्यान रखते हुए पंचायत स्तर से विकास कार्य कराया जा रहा है। देखरेख के अभाव में सामुदायिक भवन बिल्कुल जर्जर हो चुका था। जिसके कारण स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। वार्ड नंबर तीन में अधिकांश दलित समुदाय के लोग रहते हैं। स्थानीय लोगों ने मुखिया विवेकानंद सिंह से मिलकर सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार कराने की बात कही थी। जिसे आम जनता के लाभ को देखते हुए योजनाओं का चयन कर जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर । प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बाया नदी पर बने बांध में जगह जगह बनाए गए सलुईस गेट का निरीक्षण सोमवार को एसडीओ प्रियंका कुमारी ने किया। इस दौरान उनके साथ अंचलाधिकारी अजय कुमार एवं बाढ़ नियंत्रण अवर प्रमंडल दलसिंहसराय के कार्यपालक अभियंता नवीन कुमार, सहायक अभियंता वीरेंद्र कुमार रवि मौजूद थे। एसडीओ प्रियंका कुमारी ने प्रखंड के शेरपुर, मऊ अखाड़ा घाट, गोपालपुर, वाजिदपुर एवं खनुआ में स्थित कुल पांच सलुईस गेट का निरीक्षण किया तथा बाढ़ पूर्व स्तिथियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को गेट की मरम्मत एवं देखरेख करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय इन गेटों पर विशेष ध्यान एवं नियंत्रण रखने की आवश्यकता होती है इस कारण अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जहां-जहां भी कोई समस्या या खराबी है उसे शीघ्र दूर कर लिया जाए। विभाग के पदाधिकारियों से इन कटाव स्थल पर गत वर्ष किए गए कटाव रोधी कार्य के संबंध में पूछताछ की। इस वर्ष इन कटाव स्थल पर किए जाने वाले कार्य के संबंध में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसडीओ प्रियंका कुमारी ने निर्माणाधीन थाना भवन का भी भ्रमण किया, वहां कोई भी संबंधित व्यक्ति या मजदूर उपस्थित नहीं थे, एसडीओ ने कार्य की धीमी गति पर असंतोष जाहिर की। मौके पर कनीय अभियंता रामबहादुर कुमार, जावेद कयूम मौजूद रहे।
विद्यापतिनगर में बारिश से जगह-जगह जल जमाव के कारण सड़कों पर सफर करना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र के मऊ बाजार से चिनिगिया बांध किनारे जाने वाली सड़क हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर जल जमा रहता है। जलजमाव की इस समस्या से निजात दिलाने को लेकर प्रशासन का ध्यान कई बार स्थानीय लोगों के द्वारा आकृष्ट कराया गया है, लेकिन प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं है। बता दें कि मऊ बाजार को जोड़ने वाली सड़क से प्रति दिन सैकड़ो लोग गुजरते हैं। इस वजह से यह काफी अतिव्यस्त मार्ग है। बावजूद इसके सड़क किनारे नाला का निर्माण नहीं होने से सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। जिससे राहगिरों व वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आए दिन इस जलजमाव से दुर्घटना का शिकार भी होते रहते है। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इस समस्या के समाधान के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिससे यहां के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। बारिश के दौरान जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं रहने से मुख्य सड़कों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आने वाले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव आ सकती है। वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिले में एसपी के आदेश पर हुआ बड़ा बदलाव। अब सभी थानों में दो थाना अध्यक्षों की होगी नियुक्ति।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापति प्रखंड के बंगराहा पंचायत में कुछ लोगों को नल-जल योजना के तहत पानी आसानी से मिल जा रही है। लेकिन कुछ पंचायतों में नल तो लगा है पर जल नहीं मिल पा रहा है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। अगर इन पंचायतों में भी पानी की व्यवस्था हो जाए तो लोगों को काफी राहत मिलेगी।
शराब कारोबारी के साथ मिलीभगत के आरोप में एसपी ने थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मन की बात कार्यक्रम के 100 वें कड़ी को ख़ास और यादगार बनाने को लेकर तैयारियाँ की जा रही है। इस अवसर पर समस्तीपुर जिले में मिथिला पेंटिंग के माध्यम से मन की बात कार्यक्रम को दर्शाया गया है। जो पुरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है
बिहार राज्य के समस्तीपुर से राजकुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि जनगणना करने गए शिक्षकों की बाइक चोरी। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।
