विद्यापतिनगर। पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान के कारण प्रखंड क्षेत्र में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है, बढ़ते तापमान के कारण एक ओर जहां चापाकल सूखने लगे हैं, वहीं दूसरी और पेयजल की भी समस्या उत्पन्न हो गई हैं।बढ़ती गर्मी के कारण सुबह 10 बजे के बाद चापाकल एवं मोटरों से पानी निकलना बंद हो जाता है, ऐसे में लोगों को सुबह सवेरे ही पानी की व्यवस्था करनी होती है, दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र के मऊ बाजार में संचालित लक्ष्मीनारायण नीर, जहां सैकड़ों की संख्या में विभिन्न पंचायतों के लोग रोजाना पेयजल के लिए पहुंचते हैं, वहां पिछले 4 दिनों से पानी की भारी किल्लत देखी जा रही हैं, लक्ष्मी नारायण नीर के व्यवस्थापक पंडित विनोद कुमार झा ने बताया कि समरसेबल फेल हो जाने के कारण पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है, सुबह और शाम के वक्त किसी तरह पानी की व्यवस्था हो पाती है, जो लोगों के लिए ना काफी है, उन्होंने बताया कि शीघ्र नए समरसेबल लगाने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी के लिए पिछले 4 दिनों से 3-3 घंटे लाइन लगाना पड़ता है तब जाकर कहीं पानी मिल पाता है।