विद्यापतिनगर थाना पुलिस के हाथों एक बड़ी कामयाबी लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे 'लाल वारंटी' आरोपी कई सालों की मशक्कत के बाद आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। इसके खिलाफ अदालत ने भी वारंट जारी कर रखा था लेकिन ये आरोपी फरार ही रहा।खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें। पुलिस की फ़ाइल में सालों से फरार लाल वारंटी अब गिरफ्त में आ चुका है। 'लाल वारंटी' शब्द का इस्तेमाल ऐसे आरोपियों के लिए किया जाता है जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो जाती है लेक‍िन एफआईआर दर्ज के बाद भी वो ना तो कभी पुलिस के हाथ आता है और ना ही कोर्ट में उपस्थित होता है। ऐसे ही एक मामले में ने पुलिस ने पिछले 18 सालों से फरार आरोपी गढ़सिसई पंचायत के वार्ड चार निवासी स्व. गोपाल प्रसाद सिंह के पुत्र नीरज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई सालों से पुलिस को गुमराह कर लगातार फरार था। आरोपी नीरज कुमार सिंह पर अवैध शराब के कारोबार करने का एक मामला दर्ज था जिसमें वो 18 साल फरार रहा और कभी पुलिस के हाथ नहीं लगा पर अब पुलिस ने नीरज को पकड़ बड़ी सफलता हासिल की है। कोर्ट ने आरोपी के लिए लाल वारंट भी जारी किया था लेकिन वो लगातार फरार रहा। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया कि लाल वारंट जैसे मामले बहुत कम सामने आते है। अब आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।