कुसुम योजना के तहत किसानों को सोलर पंप खरीदने के लिए मिलती है सहायता राशि। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर । थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गंज में बोरा फैक्ट्री के समीप वाया नदी में 28 मार्च को एक अज्ञात युवती की लाश पुलिस ने बरामद की थी, इस बाबत थानाध्यक्ष प्रसून्नजय कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया, परन्तु युवती के शव की पहचान नहीं हो सकी। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजा गया था। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रसून्नजय कुमार ने बताया कि मलकलीपुर निवासी हरेराम सदा ने थाना में एक आवेदन देकर उक्त शव की पहचान करते हुए कहा है कि मेरी पुत्री चांदनी कुमारी (13 वर्ष) की मौत बीमारी के कारण 25 मार्च को हो गई थी, जिसका अंतिम संस्कार करने के बाद शव को वाया नदी में प्रवाहित कर दिया गया था, वही शव पुलिस ने 28 मार्च को बरामद किया था। थाना प्रभारी प्रसून्नजय कुमार ने कहा कि उक्त युवती की मौत बीमारी के कारण हुई थी, शव की शिनाख्त हो जाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र के सोठगामा गांव के चौर में गुरुवार को बिजली के शॉर्ट-सर्किट से आग लगने से करीब आठ किसानों की फसल जलकर खाक हो गई। करीब 10 एकड़ खेत में लगे गेहूं की फसल को क्षति हुई है। बाद में फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। बताया जाता है कि सबसे पहले सोठगामा चौर के एक खेत में बिजली के शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते कि आग ने भयानक रूप ले लिया। लपटें इतनी तेज और भयानक रूप से बढ़ रही थी कि देखते ही देखते एक बड़े क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया। इस दौरान मौके पर जुटे ग्रामीणों आग बुझाने का काफी प्रयास किये। बाद में हालत बेकाबू होता देख फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार साह ने बताया कि दलसिंहसराय से अग्निशमन की गाड़ी पहुंची। कर्मियों ने मैराथन प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक भोला राय, कैलाश राय, अनर्जित राय, रामविलास राय, बैजू साह, सागर साह, महेश साह आदि के खेतों में लगा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जिसकी सूचना अंचलाधिकारी को दे दी गई हैं।मौके पर आग बुझाने पहुंचे अग्निशमन की गाड़ी और कर्मियों के साथ ग्रामीण छब्बू राय, मो.अजहर हुसैन, मो. सोहैल, जीवछ राम, सुशील शर्मा, मुकेश राय आदि के प्रयास से लगभग 200 एकड़ में लगे गेहूं की फसल को बचा लिया गया। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर। प्रखंड के मिर्जापुर गंज एवं मनियारपुर गांव में स्थापित बाबा अमर सिंह मंदिर में रामनवमी पर भव्य आयोजन किया गया है। यह निषाद समाज की प्रमुख तीर्थ स्थली है। बाबा अमर सिंह निषाद समाज के संत पुरुष थे। मंदिर में कोई प्रतिमा नहीं है। श्रद्धालु मंदिर में बने एक छोटे सुराख में दूध डालते हैं। मिट्टी के हाथी घोड़े भी चढ़ाते हैं। रामनवमी से एक दिन पूर्व श्रद्धालु यहाँ पहुंचने लगते हैं। पूरी रात कीर्तन-भजन का दौर चलता है। स्थानीय लोग कलश यात्रा निकालकर मंदिर पहुंचते हैं। इस बार श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ है। रामनवमी एवं श्रावणी पूर्णिमा के दिन समस्तीपुर सहित अन्य जिले आदि राज्यों से श्रद्धालु आते हैं। मंदिर में पूजा अर्चना से पूर्व श्रद्धालु पैदल कलश यात्रा में शामिल होते हैं। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में बकरे की बलि दी जाती है। इस बार आए श्रद्धालु मिट्टी के बने घोड़े,हाथी बाबा अमर सिंह को चढ़ाकर मन्नत मांग रहे हैं। इस अवसर पर बाबा अमर सिंह पूजा समिति के अध्यक्ष विष्णुदेव सहनी, सुरेंद्र सहनी, कुशो सहनी, हरेराम सहनी, राजकिशोर साह, हीरालाल साह, जितेंद्र सहनी सहित ग्रामीण आदि उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर। प्रखंड में चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव विद्यापतिधाम में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूरा प्रखंड भगवा रंग से रंगा दिखा। एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम जैसे अन्य नारों के उद्घोष के साथ राम भक्तों ने विद्यापतिधाम मंदिर से रामलला की भव्य शोभा यात्रा निकाली। इस अवसर पर युवाओं, समेत बच्चों और महिलाओं में भी गजब का जोश दिखा। चिलचिलाती धूप में भी सभी प्रभु श्री राम के नारे लगाते बैंड बाजे की धुन पर घंटों नाचते गाते रहे। इस यात्रा के दौरान पुरुषों ने जहां विशेष परिधान भगवा साफा, कुर्ता-पजामा एवं महिलाओं ने साड़ी में सम्मिलित होकर मर्यादा पुरुषोत्तम का उद्घोष किया। रामनवमी शोभा यात्रा एकता हिन्दू मंच समिति द्वारा राम नवमी के उपलक्ष में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा सुबह 10 बजे से विद्यापतिधाम मंदिर प्रांगण से विधि विधान से पूजा अर्चना कर ढोल-नगाड़ों के साथ शुरू की गई। यात्रा शुरु होकर वृंदावन गांव से होते हुए राजा चौक के समीप पहुंची जहां ध्वज यात्रा में हज़ारों कार्यकर्ता श्री राम की जय घोष करते हुए भ्रमण पर निकले। यात्रा बाजिदपुर बाजार, इंदिरा गांधी स्मारक चौक, कष्ठहारा, मिर्जापुर गंज, कोल्ड स्टोर ढाला, सुभानीपुर, मलकलीपुर होते हुए पुनः विद्यापतिधाम मंदिर पहुंची। रामनवमी की शोभायात्रा के लिए राम भक्तों ने पूरे विद्यापतिधाम को भगवा रंग के पताकाओं एवं ध्वजों से पाट दिया था।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
विद्यापतिनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कैंप के जरिये प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत महिलाओं की एएनसी जांच की गई। आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 115 महिलाओं की जांच की गई। महिलाओं की एएनसी जांच चिकित्सक डॉ.डीके महतो एएनएम सुशीला कुमारी द्वारा की जा रही है। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि प्रसव अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत जांच करानी चाहिए। समय पर जांच कराने से किसी भी प्रकार की परेशानी का शुरुआती दौर में ही पता चल जाने से उसे आसानी से दूर किया जा सकता है। इसके लिए सरकार द्वारा पीएचसी स्तर पर मुफ्त एएनसी जांच की व्यवस्था की गई है। ताकि प्रसव के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी प्रकार की अनावश्यक शारीरिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा मिल सके। स्वास्थ्य कर्मी चंदन कुमार ने बताया की प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है। इसके अंतर्गत संतुलित आहार,वर्जन, गर्भ में बच्चे का पोजीशन आदि देखा जाता है। साथ ही यूरिन जांच,एचआईवी जांच भी की जाती है। गर्भवती महिलाओं को उचित मार्ग निर्देशन देते हुए कैल्शियम एवं आयरन की गोली दी।
