विद्यापतिनगर । प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मऊ (बांध किनारे) में पदस्थापित प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद ज्याउल्लाह अंसारी की सेवानिवृत्ति पर बुधवार को उपस्थित शिक्षकों, समाजसेवियों, ग्रामीणों एवं छात्र छात्राओं मैं उन्हें नम आंखों से भावभीनी विदाई दी । विद्यालय परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों ने सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक मोहम्मद ज्याउल्लाह अंसारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लंबे अरसे तक उन्होंने इस पंचायत में बतौर शिक्षक अपनी सेवा देते आ रहे थे, वे हंसमुख एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे, वे इसी बदौलत समाज में अपनी अलग पहचान बना चुके थे । सभा की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक सुमन कुमार पाण्डेय ने की जबकि संचालन शिव कुमार झा ने किया । उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि उनके सेवानिवृत्त हो जाने से न सिर्फ इस विद्यालय, बल्कि प्रखंड के शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति का एहसास हो रहा है । सभा की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त शिक्षक सुमन कुमार पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं 2006 से 2021 तक मध्य विद्यालय मऊ में शिक्षक के रूप में पदस्थापित था, इस दौरान ज्याउल्लाह अंसारी से हमेशा मित्र के रुप में सहयोग मिलता रहा और आज भी वही संबंध बरकरार है । अवकाश प्राप्त शिक्षक शिवकुमार झा ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, वे हमेशा समाज में बच्चों के बीच कुछ नया देने के लिए जाने जाते हैं, विदाई के इस मौके पर मैं उनके दीर्घायु होने की कामना करता हूं । वहीं शिक्षक गुलजारी प्रसाद ने अपना उद्गार व्यक्त करते हुए ज्याउल्लाह अंसारी को एक कुशल शिक्षक के रूप में याद किया । इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक मोहम्मद ज्याउल्लाह अंसारी ने कहा कि इस विद्यालय में मैं तकरीबन 38 वर्षों तक लगातार सेवा दिया हूं, जिससे विद्यालय एवं ग्रामीणों से गहरा नाता बन चुका है, जिसे आजीवन भुलाया नहीं जा सकता है । जो स्नेह, प्यार और सम्मान लोगों ने मुझे दिया है इसके लिए मैं सभी के प्रति आभार प्रकट करता हूं । इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक मो० अशरफ अंसारी, मो० हारूण, शबाना खातुन, रिज़वाना प्रवीण, सुमन कुमार पाण्डेय, शिवकुमार झा, मो०रियाज उद्दीन, मदन मोहन पासवान, भगवान प्रसाद ठाकुर, प्रीति कुमारी, कुषाण आनंद, मो० जफरुद्दीन, मो० इफ्तेखार, मो० जफर इमाम, पवन कुमार झा, मीरा कुमारी, चंदन कुमार चौधरी, गुलजारी प्रसाद, मो० अशरफ उज्जमा मौजूद थे ।

विद्यापतिनगर। प्रखंड क्षेत्र के इंदिरा गांधी स्मारक चौक से कटहा गांव होते हुए मऊ तक जानेवाली मुख्य पथ का हाल बेहाल है। यह रास्ता जनता के लिए अतिदुखदायी हो चुका है। यह पथ पूरी तरह से टुट चुका है। सड़कों पर जगह-जगह गढ्ढे बने हुए हैं। इस कालीकरण की गिट्टी उखड़ चुकी है, जिससे वाहनों का आवागमन मुश्किल हो रहा है। आये दिन इस सड़क पर रोज छोटी बड़ी सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है। और वाहन गढ्ढे में फस जाते हैं। बरसात के समय इस सड़क की हालत और खराब हो जाती है। पिछले एक दशक से इस सड़क का जीर्णोद्धार नहीं हुआ है। कई बार मम्मत के लिए अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन निर्माण के बाद अभी तक मरम्मत नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा आखिर कब होगी मरम्मत कुछ ही दिनों बाद मानसून आ आऐंगा। एक दर्जन गांव तक पहुंचने वाली सड़क पर दिनभर यातायात का काफी दबाव रहता है। लिहाजा सड़क बहुत ही जल्द जर्जर हो गई। यहां हर दिन भारी वाहनों व अन्य वाहनों का आवागमन होते रहता है। लेकिन अब सड़क पुरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है। और बड़े-बड़े गढ्ढे हो गए है। चार पहिया हो या दुपहिया वाहन बड़े ही मुश्किल से चलता हैं अब ग्रामीण काफी परेशान होने लगे है।

विद्यापतिनगर । गर्मी की धमक पड़ते ही, अगलगी की घटना धीरे-धीरे बढ़ने लगी है, ताजा मामला विद्यापति नगर मोहिउद्दीन नगर की सीमावर्ती क्षेत्र का है, जहां मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के कल्याणपुर बस्ती एवं विद्यापति नगर प्रखंड के बढौना पंचायत के सीमावर्ती क्षेत्र बस्ती में बुधवार की दोपहर करीब दो बजे अचानक आग लग जाने से खेतों में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई । घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, अचानक निकली चिंगारी से गेहूं की खेत में आग लग गई । तेज पछुआ हवा होने के कारण आग लगते ही तेज लपटें उठने लगी, जिससे कई किसानों के खेत जल गए । अनुमान लगाया जा रहा है कि 25-30 बीघा से अधिक क्षेत्र में लगी फसल नष्ट हो गई । आग लगने की घटना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में आग बुझाने का प्रयास शुरू किया लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल पड़ रहा था, बाद में सूचना पर दमकल की गाड़ी पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझा लिया गया था । आग लगने की सूचना पर अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी प्रभावित खेतों में पहुंचकर जांच में जुटे हैं । किसानों ने बताया कि अक्सर बिजली के तार से चिंगारी निकलती रहती है, सूखे खेत होने की वजह एवं पछिया हवा होने के कारण आग लगी, जिससे किसानों की पूरी कमाई जलकर राख हो गई ।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड के वाजिदपुर पंचायत के शनिचरा भुइंया स्थान से शेरपुर गंगासागर तक जाने वाली सड़क की हालत इन दिनों जर्जर हो चुकी है । बाया नदी पर बने चिनगिया बांध पर बनी यह सड़क एक बड़ी आबादी को प्रभावित करती है । यह सड़क आए दिन दुर्घटना को बुलावा दे रही हैं, सड़क के जगह-जगह टूट जाने के कारण आए दिन गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है, इस कारण लोग इस रास्ते से आने जाने से कतराते हैं । गौरतलब है कि हाजीपुर बछवारा मुख्य मार्ग बाजीतपुर के राजा चौक एवं शेरपुर के बीच छतिग्रस्त स्थिति में हैं, साथ ही इस सड़क को एनएच 122 (बी) में बदल दिया गया है जिसका निर्माण कार्य भी शुरू है, इस कारण अधिकांश छोटी गाड़ियां इसी रास्ते से होकर गुजरती है लेकिन जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों ने बताया कि कई वर्षों से सड़क मरम्मत की मांग की जा रही है, परंतु सरकार का ध्यान अब तक इस और नहीं है जो चिंता का विषय है ।

विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में 5 वर्षों पहले बने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जर्जर हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। हालात ऐसे थे कि जगह जगह गड्ढों में सड़क तब्दील हो गई थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर से अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है। विद्यापतिनगर थाना अंतर्गत मिर्जापुर गंज वाया नदी किनारे झाड़ियों में युवती का शव फेंका हुआ था। ग्रामीणों ने देखा की लाल रंग की सूट सलवार पहनी युवती की लाश झाड़ियों में पड़ी है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने वहां पहुँच कर शव को कब्ज़े में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Transcript Unavailable.

विद्यापतिनगर । प्रखंड क्षेत्र में चैती छठ पर सोमवार शाम डूबते सूर्य काे अर्घ्य दिया गया। व्रतियाें द्वारा मंगलवार काे उगते सूर्य काे अर्घ्य दिया जाएगा। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए प्रखंड के व्रतियों व श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान व्रतियों ने भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य देकर संतान और परिवार की मंगल कामना के लिए प्रार्थना की। दाेपहर तीन बजे से ही व्रतधारी और उनके परिजन घाटाें की तैयारी में लग गए थे। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए अपने-अपने दरवाजे पर ही घाटों का निर्माण किया। व्रतधारी और उनके परिजन प्रखंड के विभिन्न घाटाें की ओर निकल पड़ी थीं। जहाँ बड़ी संख्या में छठ व्रती अपने परिवार के साथ पहुंचीं। यह नजारा कार्तिक मास में होने वाली छठ पूजा से कम नहीं था। साथ ही धमनी पोखर छठ घाट, काष्ठहारा घाट, विद्यापतिधाम शिव गंगा घाट, बाजिदपुर घाट पर श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इन जगहों पर गर्मी के बावजूद लोगों में उत्साह देखने को मिला। वहीं, मंगलवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ व्रत का समापन होगा।

सरकार व जिला प्रशासन के द्वारा लगातार दी जा रही सख्त निर्देश के बावजूद भी आंगनबाड़ी केंद्र संचालन में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। गढ़सिसई पंचायत के केंद्र संख्या 4 की सेविका रीना कुमारी जहां केंद्र से गायब मिले जबकि केंद्र पर लगभग एक दर्जन बच्चों संग सहायिका देवन्ती देवी केंद्र संचालन करते हुए पाया गया। पंचायत के वार्ड नं 5 में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को न तो ड्रेस उपलब्ध था न ही बच्चों द्वारा मीनू के अनुसार आहार उपलब्ध देखी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्सर बगैर सेविका के हीं सहायिका के भरोसे केंद्र की औपचारिक संचालन की जाती है। लगातार सीडीपीओ से शिकायत की जाती है लेकिन सेविका सुनने को राजी नहीं। प्रखंड में अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन सिर्फ कागजों पर संचालित होने की शिकायत निरंतर होती हैं। पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित राजनितिक दलों के कार्यकर्ताओं ने बताया कि बाल विकास परियोजना के सीडीपीओ का महज प्रभार में रहने के कारण सही समय से नीरीक्षण नहीं हों पा रही हैं। इस बाबत जब सीडीपीओ से संपर्क करने की कोशिश मोबाइल बंद रहने के कारण विफल रही।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर । प्रखंड के बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत अंतर्गत मलकलीपुर गांव के रेलवे लाइन के समीप सोमवार की दोपहर आग लगने से चार झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गए, जबकि इस घटना में दो गाय भी झुलस गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे लाइन के समीप रेलवे के जमीन में चार अवैध घर बनाकर कुछ लोग रह रहे थे, इसी घर में सोमवार की दोपहर करीब दो बजे अचानक आग की लपट उठने लगी, आनन-फानन में लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, बाद में सूचना पर पहुंची अग्निशमन सेवा के लोगों ने आग पर काबू पाया, तब तक इस अग्गलगी में घर जलकर राख हो गए जबकि खूंटे से बंधी दो गाय भी झुलस गई। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेलवे की जमीन में कुछ दिनों से महादलित (मुसहर) महिलाएं अवैध घर बनाकर रह रही थी, ये महिलाएं अक्सर देसी शराब (महुआ) बनाकर बेचा करती थी। सोमवार की दोपहर भी दो घरों में चूल्हे जलाकर देसी शराब बनाया जा रहा था, इसी क्रम में तेज पछुआ हवा के कारण आग लग गई, जिससे आसपास के सभी घर जलकर राख हो गए हालांकि इस घटना के बाद उक्त महिला फरार बताई जा रही हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।