विद्यापतिनगर प्रखंड के साहिट पंचायत भवन के परिसर में सोमवार को ग्राम सभा सह जन सुनवाई के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, बैठक की अध्यक्षता बबलु सिंह ने किया। इस बैठक में गत 22 मार्च से 26 मार्च तक ग्रामीण विकास विभाग सामाजिक अंकेक्षण सोसाइटी द्वारा पंचायत की विकास योजनाओं की समीक्षोपरांत चर्चा की गई। इसके तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), जन वितरण प्रणाली, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं लोहिया स्वच्छ बिहार योजना का सामाजिक अंकेक्षण किया गया, इस अवसर पर पंचायत के 115 प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के आवास का भौतिक सत्यापन किया गया। ग्रामसभा सामाजिक अंकेक्षण सोसाइटी से जुड़ी पूनम कुमारी ने बताया कि 22 से 26 मार्च के बीच पंचायत में रोजगार गारंटी योजना के लाभुकों की जांच की गई, जिसमें पता चला कि कई लाभुकों को मजदूरी नहीं मिली है, वहीं पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के चार ऐसे लाभुक मिले हैं जिन्होंने राशि लेने के वाबजूद आवास निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया, जबकि 74 लोगों ने अपना आवास छत तक पूरा कर लिया है, 11 लाभुकों का कार्य चल रहा है । उन्होंने साफ किया कि जो व्यक्ति राशि लेने के वाबजूद भी आवास निर्माण नहीं कराए हैं, उनकी रिपोर्ट जिला को सौंपी जाएगी । इस अवसर पर मुखिया नमिता सिंह, बाबुल कुमार, बबलू सिंह, अभिनाश कुमार, कृष्णा गिरि सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आज दिनांक 26/3/2023 को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी समस्तीपुर के तत्वधान में देश की भाजपा नित मोदी सरकार की अलोकतांत्रिक, अमर्यादित, तथा विपक्षी नेताओं को गलत तरीके से तंग तबाह करने, सीबीआई , इडी तथा इनकम टैक्स विभाग का दुरुपयोग कर एक चक्र रचने का काम कर रही है इसी के विरुद्ध राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मारक स्थल पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। धरना का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो० अबू तमीम ने किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड के गढसिसई चौक से शराब मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के आलमपुर के वार्ड नंबर 14 निवासी स्वर्गीय ललन सिंह के पुत्र सौरव सिंह की स्कूटी पर शराब ले जाया जा रहा था। जिसे विगत 13 जनवरी को गश्ती दल ने शराब के साथ पकड़ा था, उस समय स्कूटी मालिक सौरव भागने में सफल रहा था। गस्ती दल में शामिल एएसआई अरविंद कुमार सिंह ने थाना में शराब तस्करी का मामला दर्ज कराया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर थाना परिसर में आगामी पर्व रामनवमी, चैत नवरात्र, रमजान और चैती छठ पर्व को लेकर सीओ अजय कुमार एवं थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में पर्व त्योहार मनाने की अपील लोगों से की गई। रामनवमी पर निकाले जाने वाले जुलूस को लेकर सीओ ने कहा कि जुलूस में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील पूजा समिति से की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ बाजार के लहरिया चौक से पीपरपांती होते हुए बढ़ौना घाट तक जाने वाली सड़क की मेंटेनेंस को लेकर एक बार पुनः पिचिंग किया जा रहा है । यह सड़क मऊ बाजार को सीधे अनुमंडल मुख्यालय दलसिंहसराय से जोड़ती है, इस सड़क से क्षेत्र की बड़ी आबादी प्रभावित होती हैं, साथ ही यह सड़क प्रखंड के बढ़ौना, बंगराहा, सिमरी, मनियारपुर, मऊ शेरपुर गोपालपुर सहित दर्जनों गांव को दलसिंहसराय से जोड़ती है । सड़क निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क का निर्माण पिछले तीन वर्ष पहले किया गया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर इंटर परीक्षा में 87.8 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बने रवि कुमार को स्थानीय ग्रामीणों की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर रवि ने कहा कि मेरा एक ही लक्ष्य हैं आगे बीपीएससी की तैयारी करेंगे। दरअसल प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यापति प्लस टू हाई स्कूल दक्षिण के स्कूल टॉपर छात्र रवि कुमार को स्थानीय ग्रामीणों ने उनके घर पहुंच सम्मानित किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिधाम रेलवे फाटक 9बी पर दिन भर निकलती रेलवे की यात्री व मालगाडिय़ों के आवागमन के समय बंद होता फाटक व फाटक खुलने के बाद वाहनों में सबसे पहले निकलने की होड़ व संकरी गली में अक्सर दुपहिया वाहन चालकों के चोटिल होने की घटनाएं प्रखंड की नियमित दिनचर्या बन गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर । हाजीपुर बछवारा मुख्य पथ पर बजरंगी चौक चौराहा के समीप शनिवार को करीब 11 बजे चोकर से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, हालांकि इस घटना में चालाक और खलासी बाल बाल बच गए ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापति नगर प्रखंड क्षेत्र में फसलों में हुए नुकसान के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है, जिससे किसानों से निःशुल्क आवेदन लिए जा रहे हैं । प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी किसानों का पंजीकरण शिविर के माध्यम से किया जा रहा है, इस बाबत सभी सलाहकारों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने कार्य क्षेत्र के सभी किसानों को इस संबंध में सूचना देकर अधिक से अधिक संख्या में शिवीर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन देकर पंजीकरण कराएं । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार की देखरेख अंचलाधिकरी अजय कुमार द्वारा भूमि विवाद से जुड़े मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से कुल 9 भूमि विवाद से जुड़े मामले आए जिसमें से दो का आन स्पाट अंचलाधिकारी अजय कुमार द्वारा निष्पादित किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
