Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

हाजीपुर से महनार मदुदाबाद होते विद्यापतिनगर के रास्ते बछवाड़ा नेशनल हाइवे तक मिलने वाली सड़क को चौड़ीकरण कराने की मांग क्षेत्र की जनता वर्षो से कर रही थी। इस सड़क के चौड़ीकरण को लेकर निर्माण एजेंसी ने बजरंगी चौक से राजा चौक की तरफ काम शुरू कर दिया है। जिसके कारण दर्जनों दुकानों और मकानों को सड़क चौड़ीकरण को लेकर तोड़कर हटाने का काम जारी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर प्रखंड के शेरपुर पंचायत के वार्ड 9 में सड़क किनारे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क के बीचों बीच गंदा पानी जमा रहता है। सड़क के दोनों ओर मिट्टी अधिक उच्च होने कारण पानी की निकासी समुचित रूप से नहीं हो पा रही है जो राहगीरों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के गढ़सिसई पंचायत के वार्ड 6 में सात निश्चित योजना के द्वारा लाखों से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है उसके बाद भी ग्रामीणों को प्रोपर पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है वहीं लाइन लीकेज होने के कारण गन्दा पानी आ रहा है। टंकी को बने हुए तीन साल से अधिक समय हो गया लेकिन ग्रामीणों को अभी तक शुद्ध पेयजलापूर्ति नहीं हो सका। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापति प्रखंड क्षेत्र में रबी फसल में हुए नुकसान के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है, जिससे किसानों से निःशुल्क आवेदन लिए जा रहे हैं । प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकृति नयनम् ने एक पत्र जारी कर प्रखंड क्षेत्र के सभी किसान सलाहकारों को निर्देश दिया है कि वे अपने कार्य क्षेत्र के सभी किसानों को इस संबंध में सूचना देकर अधिक से अधिक संख्या में शिवीर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कराएं । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन एवं चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सब सेंटर शाहपुर पटोरी के संयुक्त तत्वावधान में मोहनपुर प्रखंड के सभा कक्ष में *बाल विवाह मुक्त भारत अभियान* विषयक एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित किया गया। अध्यक्षता चंदन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी नें किया। संचालन जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सिनियर रिसर्च कंसल्टेंट रविन्द्र पासवान नें किया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी, चंदन कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, इंद्रकांत सिंह, दीपा देवी, बरफी पासवान सरपंच चंदन कुमार, सरपंच रामदास पासवान, सरपंच सहिंदर पासवान, सुरेंद्र राय मुखिया, प्रीति कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका रेखा कुमारी, अंकु कुमारी, राजीव नयन पांडे, अंचल अधिकारी, कुंदन कुमार राम, विकास मित्र मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र से दिनेश प्रसाद चौरसिया एवं बलराम चौरसिया नें संयुक्त रुप से कहा कि कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के *बाल विवाह मुक्त भारत अभियान* कार्यक्रम के तहत मोहन पुर प्रखंड को बाल विवाह और बाल श्रम मुक्त प्रखंड की तैयारी के लिए आए हुए हैं। हम चाहते हैं कि मोहनपुर प्रखंड भी बाल विवाह, बाल श्रम और बाल यौन हिंसा मुक्त हो। इसके लिए यहां के सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों से आग्रहपूर्वक अपील करते हैं कि कोई भी बेटी का बाल विवाह न हो। जल श्रमिक संघ के संयोजक फुच्चीलाल सहनी नें कहा कि बाल विवाह को रोकने के लिए बाल संरक्षण समिति बनाया गया है। जिसमें सभी विभागों के पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों को रखा गया है। इस समिति को सक्रिय करना है। ताकि हम कम से कम 40% बच्चियों को बाल विवाह होने से रोक सकें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया प्रेम कुमार राय नें कहा कि कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन और जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के समर्पित साथियों से कहना चाहता हूं कि पंचायत स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित किया जाएगा तो जागरूकता बढ़ेगी। हमलोग अपनें अपनें पंचायत में मदद करेंगे। गरीबी और बेरोज़गारी के कारण भी बाल विवाह होता है। चर्चेज आक्जीलीयरी आफ सोशल एक्शन की सामुदायिक कार्यकर्ता संगीता कुमारी नें बताया कि शिक्षा की चुनौतियॉ भी बहुत बड़ा कारण है। बरफी पासवान सरपंच, रामदास पासवान सरपंच नें संयुक्त रूप से सुझाव दिया कि शिक्षा से जोड़कर बाल विवाह को रोकना आसान हो जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार नें कहा कि विद्यालय स्तर पर शिक्षकों के माध्यम से वर्ग में बाल विवाह से होने वाले हानि के बारे में जोड़ देकर पढ़ाना चाहिए।बाल विवाह रोकने के लिए सबसे अधिक महिलाओं को समझना चाहिए। लड़कों का भी बाल विवाह रोकने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास परियोजना में कार्यरत लोगों को भी लगाना पड़ेगा। इस काम को संवेदनशीलता के साथ लिया जाना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आलोक कुमार राय नें कहा कि लड़की की शादी 18 साल से कम में नहीं करना चाहिए और लड़का का शादी 21 साल के बाद करना चाहिए। हमारे समाज में जागरूकता का अभाव है। गरीबी है। परिवार में बच्चों के लिए जीवन कौशल वाली शिक्षा का अभाव है। घर स्कूल की दूरी अधिक है इसलिए बालिकाओं का छीजन दर ज्यादा है जो बाल विवाह का शिकार होती है। माता पिता को भी जागरूक करना होगा। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंद्रकांत सिंह नें कहा कि हमें बाल विवाह निषेध अधिनियम को कड़ाई के साथ पालन कराना होगा। उन्होंने कहा कि अब हमारी बच्चियां भी बाल विवाह नहीं करना चाहती है। अधिकांश लड़कियां अपनें होस्टल से छुट्टीयों में घर इसलिए नहीं आना चाहती है कि माता पिता बाल विवाह कर देंगे। अंचल अधिकारी राजीव नयन पांडे नें कहा कि वंश वृद्धि के लिए शादी किया जाता है। पहले बच्चियों की शादी एक निश्चित पिरियड के अंदर कर दिया जाता था लेकिन उस पिरियड में बच्चियां शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार नहीं होती है। जन जन को जगाने की आवश्यकता है। बाल विवाह कानूनन अपराध है। उन्होंने कहा कि कैलाश सत्यार्थी जी नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति हैं। उन्होंने बाल विवाह को रोकने के लिए महा अभियान की शुरुआत किए हैं हमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। अब लोग जागरूक हो रहे हैं। बाल विवाह के मामलों में कोविद के समय काफी वृद्धि हो गया था लेकिन अब गिरावट आई है। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में नवनीत कुमार, अंजु कुमारी, रीता कुमारी, विभा कुमारी, किरण कुमारी, ललिता कुमारी, कौशल कुमार, संजय कुमार, सहिंदर पासवान समेत अन्य लोग शामिल हुए।

रहीमाबाद के बहादुरनगर दलित बस्ती में वृहस्पतिवार को भगत सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का सामूहिक पाठ कर शहीदे आजम का शहादत दिवस मनाया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया. मौके पर प्रभात रंजन गुप्ता, उपेंद्र राम, नीलम देवी, रजिया देवी, रजनी देवी, सिया देवी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जंगे आजादी के दौरान भगत सिंह ने कहा था कि सिर्फ गोरे अंग्रेज को तो भगा दिया जाएगा लेकिन देश के अंदर के काले अंग्रेज के खिलाफ भी लड़ना पड़ेगा. आज संविधान, लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है. संविधान रक्षा, लोकतंत्र, संघर्ष की बात करने वाले को तंग- तवाह किया जा रहा है. सच बोलने, सच लिखने, हक- अधिकार की बात करने वाले को जेल भी जा रहा है. सामंती एवं दबंग तत्व, भूमाफिया- अधिकारी गठजोड़ दलित- गरीब- भूमिहीन पर जुल्म ढ़ा रहे हैं. देश की संपत्ति को औने- पौने दाम पर मोदी सरकार अपने चहेते के हाथों बेच रही है

विद्यापतिनगर प्रखंड के मलकलीपुर में गुरुवार को हिन्दू राष्ट्र एकता मंच के बैनर तले बैठक की गई। कौशल सिंह राठौर की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में रामनवमी को लेकर प्रखंड में भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारियों को लेकर रूपरेखा तैयारी की गई। से शोभायात्रा निकाले की जिम्मेदारी सौंपी गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

तमिलनाडु केस में गिरफ्तार मनीष कश्यप की रिहाई की मांग जोरों पर है। यूट्यूबर के समर्थकों ने आज 23 मार्च गुरुवार को बिहार बंद का ऐलान किया है। मनीष कश्यप के समर्थकों और जन जन पार्टी की ओर से बंद का एलान किया गया ह। ब्राह्मण-भूमिहार एकता मंच ने भी बंद में समर्थन दिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।