विद्यापतिनगर । बिहार दिवस के उपलक्ष में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों मैं बच्चों के बीच रंगोली, चित्रकारी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं में उत्साहित होकर भाग लिया। इस अवसर पर प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय मऊ में वर्ग सातवी एवं आठवीं के छात्रों ने रंगोली प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता में भाग लेकर एक से बढ़कर एक चित्र एवं रंगोली प्रस्तुत किए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
विद्यापतिनगर । बिहार दिवस के शुभअवसर पर प्रखंड के मनियारपुर पंचायत में बुधवार को पंचायत सरकार भवन के परिसर में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता करते हुए पंचायत की मुखिया बेबी देवी ने उपस्थित लोगों को बिहार की अस्मिता एवं गौरव से परिचित कराया, साथ ही पंचायत में चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी। वहींं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) अमित कुमार ने पंचायत भवन के परिसर में 11 पौधे लगा कर लोगों को पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरित किया, इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज विश्व जल दिवस भी है, इसलिए आप सभी से अपील है कि अनावश्यक जल खर्च न करें, अधिक से अधिक जल को आने वाले भविष्य के लिए सुरक्षित रखें, ताकि नई पीढ़ी को जल संकट का सामना करना न पड़े, उन्होंने उपस्थित लोगों को जल की रक्षा के लिए शपथ दिलाई। इससे पूर्व बिहार दिवस पर उपस्थित लोगों एवं अधिकारियों के द्वारा बिहार गीत का गायन किया गया। मौके पर सचिव राजकिशोर सिन्हा, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश कुमार राय, उप मुखिया सूरज पासवान सहित सभी वार्ड सदस्य एंव ग्रामीण मौजूद थे।
विद्यापतिनगर। श्री चैती दुर्गा पूजा समिति गढ़सिसई (धमनी) में बुधवार को कलश यात्रा निकाली गयी। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। इससे पहले पुजारियों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 51 युवतियों ने गंगा की सहायक वाया नदी के कष्टहारा घाट से कलश में जल भरा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर । बिहार दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सरकारी कार्यालयों के अलावा अन्य संगठनों के द्वारा बिहार दिवस हर्ष एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा रेलवे गुमटी के समीप सीमेंट लदा अनियंत्रित ट्रैक्टर गढ़े में पलटने से चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर पलटने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। ट्रैक्टर चालक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी चंद्रशेखर पासवान के 28 वर्षीय पुत्र अमर कुमार के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार मृतक कर्पूरी ग्राम के बाघी गांव निवासी गुज्जर सिंह के सीमेंट दुकान पर गत एक साल से ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान विषय पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
21 मार्च को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय कामेश्वर नगर दरभंगा स्नातक पार्ट दो की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी। विद्यार्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
