विद्यापतिनगर। परिवार नियोजन दिवस पर मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विद्यापतिनगर में परिवार नियोजन शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों को परिवार नियोजन की जानकारी देने के साथ महिलाओं का बंध्याकरण के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने किया। शिविर में महिलाओं एवं पुरुषों के बीच परिवार नियोजन के अस्थाई तरीके से संबंधित सामग्री मसलन निरोध, माला एन, छाया, अंतरा, कापर-टी आदि का वितरण किया गया। वही एएनएम सुशीला कुमारी ने बताया कि परिवार नियोजन को लेकर लोगों को काफी सजग रहने की आवश्यकता है। दो बच्चों के बीच कम से कम तीन साल का अंतर अवश्य होना चाहिए। ग्रामीण इलाकों में देखा जाता है कि कम उम्र में लड़कियों की शादी कर देने के बाद वह कम उम्र में ही गर्भावस्था को धारण कर लेती है जो उनके शारीरिक विकास में बाधक बनती है। ऐसे में काफी आवश्यक है कि एक सही उम्र में ही महिलाओं को गर्भधारण करना चाहिए। वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर परिवार कल्याण विभाग द्वारा कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसमें बंध्याकरण काफी महत्वपूर्ण है। लोगों को जागरूक होना होगा और परिवार कल्याण के तौर-तरीकों को इस्तेमाल में लाना होगा। इससे न सिर्फ समाज, बल्कि पारिवारिक रूप से भी उनका विकास समृद्धशाली तरीके से किया जा सकता है। इस मौके पर डॉ. मृदुल कुमार झा, बीसीएम वीणा कुमारी, मो.रियाज, चंदन कुमार, सहित आशा एवं सेविका तथा एएनएम मौजूद थी।
विद्यापतिनगर। प्रखंड में टीबी रोगियों की संख्या बढ़ रही है। आए दिन लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। विभाग द्वारा खोजी अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है। टीबी उन्मूलन के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। खोजी अभियान का नतीजा है, कि एक-एक मरीजों को चिन्हित कर उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है,कि शुरू में यह बीमारी बूढ़ों में होती थी, लेकिन अब हर आदमी इसकी गिरफ्त में आ रहा है। संपन्न घरों के बच्चे व युवा भी इसके शिकार हो रहे है। टीबी के कुल रोगियों में अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र के लोग शामिल है। एक माह में बीस के करीब टीबी मरीजों को चिन्हित किया गया है। हालांकि इसकी रोकथाम के लिए विभाग द्वारा लगातार जागरूकता खोजी अभियान चलाया जाता है। जागरूकता अभियान के तहत जहां लोगों से बचाव की जानकारी शेयर की जाती है। वही खोजी अभियान के दौरान टीबी के मरीजों को चिन्हित कर इलाज की व्यवस्था की जाती है। जांच के बाद चिन्हित मरीजों को निशुल्क दवा दी जाती है। उक्त दवा को विभाग द्वारा घर पर ही उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं टीबी के मरीजों को प्रतिमाह 500 रुपये हर माह भुगतान किया जाता है। एमडीआर के मरीजों को समस्तीपुर भेज कर उनका समुचित इलाज कराया जाता है।
विद्यापतिनगर। सरकारी विद्यालयों में चल रहे वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा के अंतिम दिन ललित कला की परीक्षा में बच्चे शामिल हुए। प्राथमिक विद्यालय साहिट (बड़ई टोल) में कक्षा एक से चार के छात्रों ने ललित कला की परीक्षा दी । विद्यालय की शिक्षिका सीमा कुमारी ने बताया कि 17 -21 मार्च के बीच वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके तहत लिखित परीक्षा के अंतिम दिन मंगलवार को ललित कला की परीक्षा ली गई। वहीं विद्यालय प्रधान संजय कुमार सिंह ने बताया कि आज कुल 116 बच्चों ने वार्षिक मूल्यांकन में भाग लिया। वही कन्या मध्य विद्यालय मऊ की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रीति कुमारी ने बताया कि वर्ग एक से चार के बच्चों ने परीक्षा दी, साथ ही कक्षा 6 एवं 7 के बच्चे संस्कृत एवं पर्यावरण अध्ययन परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में विद्यालय में लगभग 350 बच्चे उपस्थित थे, शिक्षक कुषाण आनंद ने बताया कि परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराई जा रही है, वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा से छात्रों में उत्साह का माहौल है । वर्ग एक के बच्चे पहली बार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिससे उन्हें नया अनुभव मिलेगा । गौरतलब है कि बिहार सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में 17 मार्च से 21 मार्च के बीच वार्षिक मूल्यांकन संपन्न कराया गया है, परंतु बुनियादी सुविधाओं के अभाव में अधिकांश विद्यालयों में बच्चे जमीन पर बैठकर परीक्षा देने को मजबूर है, जिससे उन्हें खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने बताया कि बैंच डेस्क के अभाव में बच्चों को त्रिपाल पर बैठाना पड़ता है ।
विद्यापतिनगर। बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण एवं ग्लोबल वार्मिंग विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन प्रखंड के राजा चौक पर संचालित 'द संकल्प साइंस एकेडमी के सभागार में मंगलवार को किया गया। सेमिनार में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अलावा पर्यावरण के जानकार एवं शिक्षाविदों ने शिरकत किया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने पर्यावरण प्रदूषण से उत्पन्न समस्या एवं समाधान पर चर्चा करते हुए कहा कि पर्यावरण प्रदूषण एक ग्लोबल समस्या है, जिससे हर प्राणी प्रभावित हो रहे है। सेमिनार की अध्यक्षता कर रहे शिक्षक राजीव कुमार ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से हम सब का जीवन मुश्किल में पड़ सकता है, उन्होंने छात्रों को पर्यावरण सुरक्षा के उपायों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रकृति की शुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है। वहीं विनय कुमार ने जैव विविधताओं के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए उसमें हो रहे ह्रास पर अपनी चिंता जाहिर की। रामू कुमार ने रासायनिक प्रदूषण को जीवन के लिए घातक बताया, उन्होंने कहा कि खेती-बाड़ी से लेकर सर जगह रासायनिक प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, जो आने वाले समय में बड़ी समस्या उत्पन्न कर सकता है। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बायोलॉजी के जानकार गौतम कुमार चौधरी ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि हम सब जिंदगी की भाग दौड़ में परेशान हैं और इस कड़ी में प्रकृति छूटती जा रही है, इसलिए आज आवश्यकता आन पड़ी है कि हम सब अपने बच्चों को पौधे लगाने एवं पर्यावरण की ओर लौटने के लिए प्रेरित करें ताकि हमारी जिंदगी बच सके। मौके पर प्रिंस कुमार, संजीत कुमार, संचित कुमार, निरंजन कुमार, सुधीर कुमार, श्रवण रजक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा मौजूद थे।
प्रखंड स्तरीय महागठबंधन समन्वय समिति की बैठक स्थानीय विद्यापति इंटर विद्यालय दक्षिण में हुई। अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष राम प्रकाश महतो ने की। संचालन सीपीआई नेता उपेंद्र राय ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की नीतीश सरकार विकास के सारे आयाम को तेजी से गढ़ रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड में शनिवार की देर रात हुई बरसात से विभिन्न सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिस कारण राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। प्रखंड के राजा चौक से वाजिदपुर बाजार की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर जगह जगह पानी भर जाने से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। यह सड़क वाजिदपुर बाजार के अलावा निकटवर्ती चमथा को जोड़ती है, जहां की बड़ी आबादी अपनी रोजमर्रा के लिए प्रतिदिन इसी रास्ते से आती जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हल्की वर्षा हो जाने पर इस सड़क पर पानी भर जाता है, जिसे सूखने में कई दिन लग जाते हैं, इस परिस्थिति में किसी प्रकार लोगों को पानी से होकर गुजरना होता है। इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे स्कूल, कोचिंग या ट्यूशन पढ़ने के लिए आते जाते हैं। कई बार छात्र तथा राहगीर पानी से भरे गड्ढे में गिर जाते हैं। लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा निकलकर नहीं आया है। लोगों का मानना है कि यदि नाले का निर्माण करा दिया जाए तथा जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी जाए तो समस्या कम हो सकती है।
विद्यापतिनगर प्रखंड के मनियारपुर पंचायत में चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं के अवलोकन के लिए ग्रामसभा सोसाइटी आगां खां फाउंडेशन द्वारा सोमवार को पंचायत का निरीक्षण किया गया, इसमें मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए तीस मुखिया को फाउंडेशन के अधिकारियों एवं स्थानीय मुखिया ने नवाचार के लिए विभिन्न विकास योजनाओं का अवलोकन कराया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
समस्तीपुर जिला पुलिस की रविवार को जिला सम्हरलायों के सभाकक्ष परिसर में एसपी बिनय कुमार के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसपी ने बैंक डकैती को लेकर निर्देश दिए। बैठक सभी थाना को निर्देश दिया की रात्रि गस्ती के दौरान अपने अपने क्षेत्र के बैंको की निगरानी करें
