विद्यापतिनगर। बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण एवं ग्लोबल वार्मिंग विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन प्रखंड के राजा चौक पर संचालित 'द संकल्प साइंस एकेडमी के सभागार में मंगलवार को किया गया। सेमिनार में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अलावा पर्यावरण के जानकार एवं शिक्षाविदों ने शिरकत किया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने पर्यावरण प्रदूषण से उत्पन्न समस्या एवं समाधान पर चर्चा करते हुए कहा कि पर्यावरण प्रदूषण एक ग्लोबल समस्या है, जिससे हर प्राणी प्रभावित हो रहे है। सेमिनार की अध्यक्षता कर रहे शिक्षक राजीव कुमार ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से हम सब का जीवन मुश्किल में पड़ सकता है, उन्होंने छात्रों को पर्यावरण सुरक्षा के उपायों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रकृति की शुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है। वहीं विनय कुमार ने जैव विविधताओं के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए उसमें हो रहे ह्रास पर अपनी चिंता जाहिर की। रामू कुमार ने रासायनिक प्रदूषण को जीवन के लिए घातक बताया, उन्होंने कहा कि खेती-बाड़ी से लेकर सर जगह रासायनिक प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, जो आने वाले समय में बड़ी समस्या उत्पन्न कर सकता है। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बायोलॉजी के जानकार गौतम कुमार चौधरी ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि हम सब जिंदगी की भाग दौड़ में परेशान हैं और इस कड़ी में प्रकृति छूटती जा रही है, इसलिए आज आवश्यकता आन पड़ी है कि हम सब अपने बच्चों को पौधे लगाने एवं पर्यावरण की ओर लौटने के लिए प्रेरित करें ताकि हमारी जिंदगी बच सके। मौके पर प्रिंस कुमार, संजीत कुमार, संचित कुमार, निरंजन कुमार, सुधीर कुमार, श्रवण रजक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा मौजूद थे।
