रहीमाबाद के बहादुरनगर दलित बस्ती में वृहस्पतिवार को भगत सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का सामूहिक पाठ कर शहीदे आजम का शहादत दिवस मनाया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया. मौके पर प्रभात रंजन गुप्ता, उपेंद्र राम, नीलम देवी, रजिया देवी, रजनी देवी, सिया देवी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जंगे आजादी के दौरान भगत सिंह ने कहा था कि सिर्फ गोरे अंग्रेज को तो भगा दिया जाएगा लेकिन देश के अंदर के काले अंग्रेज के खिलाफ भी लड़ना पड़ेगा. आज संविधान, लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है. संविधान रक्षा, लोकतंत्र, संघर्ष की बात करने वाले को तंग- तवाह किया जा रहा है. सच बोलने, सच लिखने, हक- अधिकार की बात करने वाले को जेल भी जा रहा है. सामंती एवं दबंग तत्व, भूमाफिया- अधिकारी गठजोड़ दलित- गरीब- भूमिहीन पर जुल्म ढ़ा रहे हैं. देश की संपत्ति को औने- पौने दाम पर मोदी सरकार अपने चहेते के हाथों बेच रही है