विद्यापतिनगर प्रखंड के साहिट पंचायत भवन के परिसर में सोमवार को ग्राम सभा सह जन सुनवाई के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, बैठक की अध्यक्षता बबलु सिंह ने किया। इस बैठक में गत 22 मार्च से 26 मार्च तक ग्रामीण विकास विभाग सामाजिक अंकेक्षण सोसाइटी द्वारा पंचायत की विकास योजनाओं की समीक्षोपरांत चर्चा की गई। इसके तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), जन वितरण प्रणाली, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं लोहिया स्वच्छ बिहार योजना का सामाजिक अंकेक्षण किया गया, इस अवसर पर पंचायत के 115 प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के आवास का भौतिक सत्यापन किया गया। ग्रामसभा सामाजिक अंकेक्षण सोसाइटी से जुड़ी पूनम कुमारी ने बताया कि 22 से 26 मार्च के बीच पंचायत में रोजगार गारंटी योजना के लाभुकों की जांच की गई, जिसमें पता चला कि कई लाभुकों को मजदूरी नहीं मिली है, वहीं पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के चार ऐसे लाभुक मिले हैं जिन्होंने राशि लेने के वाबजूद आवास निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया, जबकि 74 लोगों ने अपना आवास छत तक पूरा कर लिया है, 11 लाभुकों का कार्य चल रहा है । उन्होंने साफ किया कि जो व्यक्ति राशि लेने के वाबजूद भी आवास निर्माण नहीं कराए हैं, उनकी रिपोर्ट जिला को सौंपी जाएगी । इस अवसर पर मुखिया नमिता सिंह, बाबुल कुमार, बबलू सिंह, अभिनाश कुमार, कृष्णा गिरि सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
