विद्यापतिनगर बिहार कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष मो अबू तमीम ने विद्यापतिनगर में प्रखंड स्तरीय प्रेस वार्ता कर कहा कि सत्तारूढ़ दल भाजपा द्वारा संसद को बाधित करना एक शर्मनाक घटना है। इससे विकास के कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए देश की पड़ी सम्पत्तियों को कौड़ी के भाव मे बेच दिया है। इन मुद्दों पर प्रश्न पूछने के कारण कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता केंद्र की सरकार ने समाप्त की है। राहुल गांधी के साथ एकजुटता दिखने के लिए कांग्रेस पार्टी आन्दोलतामक रुख अखितयार किया है। इसके तहत अप्रैल के प्रथम सप्ताह में सभी प्रखंड कांग्रेस कमिटियों द्वारा जय भारत सत्याग्रह के बैनर तले नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए जिलाउपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। जो लोकतंत्र पर बड़ा कुठाराघात है। आने वाले संसदीय चुनाव में जनता मुहतोड़ जबाब देगी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, सुरेंद्र द्विवेदी, कमलू राय, शीलवन्त कुमार सिंह, मो इलियास, सत्येंद्र प्रसाद सिंह, सुरेंद्र राय, अमलेश कुमार सिंह मौजूद थे।
