बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की गांव और शहर के विकास के लिए सड़क की अहम भूमिका होती है। एक तरफ सरकार गांवों और शहरों में चमचमाती सड़क बनाने की बात करती है, तो वहीं विद्यापतिनगर प्रखंड के चतरा-बंगराहा मुख्य सड़क की बनी दयनीय हालत सरकारी दावे को उल्टे साबित कर रही है। प्रखंड व अनुमंडल को जोड़ने वाली इस सड़क रख-रखाव व मरम्मत के अभाव में दम तोड़ चुकी है। यह सड़क आज पूरी तरह से टूटकर गड्ढे में तब्दील हो चुका है। इस जर्जर सड़क पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जर्जर सड़क के चलते वाहन चालक व राहगीर आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इस सड़क से होकर जाने में लोगों को काफी कम दूरी तय करनी पड़ती है। साथ ही राहगीरों को अर्थ के साथ-साथ समय की भी बचत होती है। लेकिन कई साल पहले बने इस सड़क का सही से रख रखाव व समय पर मरम्मत नहीं होने से आज इसकी हालत काफी खस्ता हो गई है। पूरी सड़क पर से पिच व गिट्टी उखड़ गया है। अब तो सड़क से बोल्डर भी उखड़ने लगा है जिससे सड़क गड्ढे में तब्दील हो गया है। सड़क पर बने गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर रही है। खराब सड़क की वजह से किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
