बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया की विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हरपुर बोचहा के अति पिछड़ा टोला खनुआ में सामुदायिक भवन पर अवैध रूप से कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। सामुदायिक भवन में लोगों को बैठने के बदले मवेशी बांधा जा रहा है। कमरे को भूसा- चारा घर में तब्दील कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय ग्रामवासियों ने बताया कि खनुआ निवासी ग्रामीण कई वर्षों से सामुदायिक भवन पर अवैध रूप से कब्जा कर दुरुपयोग कर रहे हैं यह सामुदायिक भवन का निर्माण नागरिकों के लिए बनवाया गया था ताकि यहां के दलित और अल्पसंख्यक गरीब ग्रामीणों की सुविधा मिल सके। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया की विद्यापतिधाम स्मारक चौक के समीप मंगलवार की सुबह एक अनियंत्रित ऑटो रिक्शा सड़क किनारे बनी मिठाई दुकान में जा घुसा, इस घटना में दुकान में लगे सारे सामान क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि दुकानदार बाल बाल बच गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विद्यापतिधाम स्मारक चौक के समीप मंगलवार की सुबह अचानक एक ऑटो रिक्शा (टेंपो) अनियंत्रित होकर बगल की दुकान में जा घुसा, जिससे दुकान में बैठे ग्राहक और दुकानदार किसी प्रकार अपनी जान बचा सके। मिठाई दुकानदार नरेश साह ने बताया कि इस घटना में 40-50 हजार रुपए की क्षति हुई है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर से माला कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से शांति देवी से उनकी समस्या को लेकर साक्षात्कार किया। जिसमे शांति देवी ने बताया कि उन्होंने तीन साल पहले वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन भरकर जमा किया था। उन्होंने यह भी बताया कि इसके लिए अपने ग्राम सचिव को इसकी सुचना भी दी। लेकिन अभी तक इस पर कोई भी करवाई नहीं की गई है। जिसके चलते वह काफी परेशान है
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया की विद्यापतिनगर प्रखण्ड क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड दो एवं तीन में नल जल योजना का पाइप टूटने से सड़क पर पानी बह रहा है। पानी जमा होने से सड़क पर झील जैसा नजारा है। इस समस्या के चलते आम राहगीरों काे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बाइक सवार यात्री दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। स्थानीय निवासी ने बताया कि उक्त वार्ड में सड़क के इस पार से उस पार तक बिछाया गया नल जल योजना का भूमिगत काले रंग वाला पाइप टूट गया है। जिसके चलते यह समस्या उत्पन्न हो गई है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया की बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रखंड क्षेत्र के सत्यम हीरो एजेंसी के समीप गुरुवार को एक निजी नर्सिंग होम का उद्घाटन अंचलाधिकारी अजय कुमार एवं थानाध्यक्ष प्रसून्नजय कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीओ अजय कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा एक बड़ी चुनौती के रूप में देखा जाता है, ऐसे में विद्यापतिनगर में आधुनिक सुविधाओं से लैस नर्सिंग होम खुल जाने से बीमार लोगों को अब सुविधा मिलेंगी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया की बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन के द्वारा गुरुवार को केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और देश में बढ़ती मंहगाई के विरोध में प्रखंड कार्यालय स्थित विद्यापतिनगर पर एक दिवसीय धरना एवं विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन में महागठबंधन में शामिल सभी घटक दलों ने एकजुटता का परिचय देते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा मोदी सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता संजय कुमार बबलू ने बताया की समस्तीपुर नगर निगम सारी स्थित मॉ सरस्वती कॉम्प्लेक्स में यस बैंक मर्चेंट का बी0 सी0 प्वाइंट का शुभ उद्घाटन बिहार विधान सभा उपाध्यक्ष माननीय महेश्वर हजारी के द्वारा फीता काट कर किया गया। विधान सभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कहा की लोगो को लेन देन करने में परेशानी का सामना करना नहीं परेगा और असानी से लोग ट्रांजेक्शन कर सकेगें। मिलने वाली हर एक सुविधा का लाभ ग्राहक को मिलेगा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार बोर्ड ने ओएफएसएस के माध्यम से विभिन्न सत्रों में इंटर में दाखिला लेने वाले स्कूलों को राशि वापस करेगा। विभिन्न सत्रों में समिति द्वारा लिया गया विवरणिका एवं आवेदन शुल्क 200 रुपये प्रति छात्र की दर से संबंधित स्कूलों व कॉलेजों को वापस किया जायेगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
धान की खेती के लिए कब डालें बिचड़ा जानें ऑडियो पर क्लिक कर के। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
13 से 15 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकती है। लेकिन अभी दो दिन गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
