बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया की बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रखंड क्षेत्र के सत्यम हीरो एजेंसी के समीप गुरुवार को एक निजी नर्सिंग होम का उद्घाटन अंचलाधिकारी अजय कुमार एवं थानाध्यक्ष प्रसून्नजय कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीओ अजय कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा एक बड़ी चुनौती के रूप में देखा जाता है, ऐसे में विद्यापतिनगर में आधुनिक सुविधाओं से लैस नर्सिंग होम खुल जाने से बीमार लोगों को अब सुविधा मिलेंगी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।