बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया की विद्यापतिधाम स्मारक चौक के समीप मंगलवार की सुबह एक अनियंत्रित ऑटो रिक्शा सड़क किनारे बनी मिठाई दुकान में जा घुसा, इस घटना में दुकान में लगे सारे सामान क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि दुकानदार बाल बाल बच गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विद्यापतिधाम स्मारक चौक के समीप मंगलवार की सुबह अचानक एक ऑटो रिक्शा (टेंपो) अनियंत्रित होकर बगल की दुकान में जा घुसा, जिससे दुकान में बैठे ग्राहक और दुकानदार किसी प्रकार अपनी जान बचा सके। मिठाई दुकानदार नरेश साह ने बताया कि इस घटना में 40-50 हजार रुपए की क्षति हुई है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।