बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता संजय कुमार बबलू ने बताया की समस्तीपुर नगर निगम सारी स्थित मॉ सरस्वती कॉम्प्लेक्स में यस बैंक मर्चेंट का बी0 सी0 प्वाइंट का शुभ उद्घाटन बिहार विधान सभा उपाध्यक्ष माननीय महेश्वर हजारी के द्वारा फीता काट कर किया गया। विधान सभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कहा की लोगो को लेन देन करने में परेशानी का सामना करना नहीं परेगा और असानी से लोग ट्रांजेक्शन कर सकेगें। मिलने वाली हर एक सुविधा का लाभ ग्राहक को मिलेगा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
