बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया की विद्यापतिनगर प्रखण्ड क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड दो एवं तीन में नल जल योजना का पाइप टूटने से सड़क पर पानी बह रहा है। पानी जमा होने से सड़क पर झील जैसा नजारा है। इस समस्या के चलते आम राहगीरों काे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बाइक सवार यात्री दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। स्थानीय निवासी ने बताया कि उक्त वार्ड में सड़क के इस पार से उस पार तक बिछाया गया नल जल योजना का भूमिगत काले रंग वाला पाइप टूट गया है। जिसके चलते यह समस्या उत्पन्न हो गई है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।