बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया की विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हरपुर बोचहा के अति पिछड़ा टोला खनुआ में सामुदायिक भवन पर अवैध रूप से कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। सामुदायिक भवन में लोगों को बैठने के बदले मवेशी बांधा जा रहा है। कमरे को भूसा- चारा घर में तब्दील कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय ग्रामवासियों ने बताया कि खनुआ निवासी ग्रामीण कई वर्षों से सामुदायिक भवन पर अवैध रूप से कब्जा कर दुरुपयोग कर रहे हैं यह सामुदायिक भवन का निर्माण नागरिकों के लिए बनवाया गया था ताकि यहां के दलित और अल्पसंख्यक गरीब ग्रामीणों की सुविधा मिल सके। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
