श्री रामचरितमानस प्रचार संघ के तत्वाधान में चलाए जा रहे घर-घर मानस जन जन मानस अभियान के अंतर्गत विद्यापतिनगर के कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा,व विद्यापतिनगर अंचलाधिकारी अजय कुमार को मंसूरचक से पत्रकार सह साहित्यकार मिन्टू कुमार झा उनके कार्यालय में जाकर कार्यक्रम पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को श्री रामचरितमानस और अंग वस्त्र से सम्मानित किया।वही इस अभियान को समस्तीपुर जिले में व्यापक पैमाने पर चलाने के बारे में चर्चाएं हो रही है। वही भक्त और भगवान का मिलन स्थल विद्यापति धाम अपने आप में प्रासंगिक है। जहां भक्त और भगवान को एक साथ पूजा जाता है। और आज भी राष्ट्रीय फलक पर समस्तीपुर जिले अपने साहित्य और संस्कृति के संरक्षण में अहम भूमिका निभाने को संकल्पित है। वही मिंटू कुमार झा ने बताया कि श्री रामचरितमानस समाज का दर्पण है। प्रत्येक वर्ग के लोगों को श्रीरामचरितमानस का विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सके। वहीं शिक्षा विहार के निर्देशक सुशांत चंद्र मिश्र ने बताया कि यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर। कृषक को खाद बीज को लेकर परेशानी नहीं हो, समय पर उचित दामों पर खाद बीज दुकानों से मिले। जिसको लेकर प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्रवण कुमार की अध्यक्षता में बीडीओ, सीओ एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रखंड कार्यालय में शनिवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रखंड में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण पर चर्चा की गई। सभी पैक्सों की अनिवार्य रूप से उर्वरक लाइसेंस लेने के लिए भी चर्चा किया गया। उर्वरक का लाइसेंस लेने हेतु आत्मा द्वारा प्रशिक्षण की भी जानकारी दी गई। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर खाद-बीज दुकान पर किसान को समय पर उचित दामों में खाद-बीज मिलने तथा कोई भी दुकान संचालक खाद की कालाबाजारी करने व अधिक दामों में बेचने और स्टॉक में उर्वरक उपलब्ध रहने के बाद भी कृषकों को नहीं देने पर उसकी जानकारी कृषि पदाधिकारी को देने की बात कही। कृषि पदाधिकारी ने कहा कि ऐसे दुकानदारों के खिलाफ पदाधिकारी त्वरित कार्रवाई की जाएगी। मौके पर जिला परिषद सदस्य अरुण कुमार सिंह, संजय सिंह सहित सम्मानित किसान व कर्मी मौजूद थे।
विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्याल स्थित थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निबटारे की कोशिश की गई। थाना परिसर में अंचल अधिकारी अजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में अंचल क्षेत्र से कई फरियादी अपने मामलों से जुड़े कागजी साक्ष्यों के साथ उपस्थित हुए। भूमि विवाद से जुड़े यहां कुल छः मामले आए। जिन लोगों के मामले सुनवाई के लिए रखे गए, उसमें दो मामले का निबटारा मौके पर हो गया। दोनों पक्षों की सहमति से न्याय संगत तरीके से मामले का निबटारा होने से दोनों ही पक्ष संतुष्ट व खुश दिखे। अंचलाधिकारी ने बताया की कई मामलों में दूसरे पक्ष की अनुपस्थिति के कारण मामले का कम निबटारा हो रहा है। अनुपस्थित रहने वाले को नोटिस भेजकर आगे मामले का समाधान कराया जाएगा। मौके पर थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार, सीआई गोपाल गिरधारी एवं कई फरियाद मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत विद्यापतिधाम में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी व्रत पूरे आस्था व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों के साथ लोगों ने अपने घरों में भगवान अनंत की पूजा कर कच्चे धागे व रेशम से बने अनंत डोरा को अपने बांह में धारण किया। अनंत पूजा को लेकर शुक्रवार को देर शाम तक बाजार में पूजा समाग्री, फल, रंग-बिरंगे धागे से बने अनंत डोरा एवं मिठाई की खरीददारी की गई थी। अनंत पूजा में उपयोग होने वाले खीरा एवं केला काफी ब्रिकी हुई थी। मान्यता के अनुसार अनंत पूजा भादो महीने के चतुर्थी को होती है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्रखंड संसाधन केंद्र विद्यापति नगर में बिहार शिक्षा परियोजना समस्तीपुर द्वारा आयोजित तरंग उत्सव 2022 का आयोजन किया गया, इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री प्रकृति नयनन ने किया। इसके दूसरे दिन गुरुवार को कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के सभी उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। इसमें निबंध, आशु भाषण, क्रॉसवर्ड समेत कुल छः विधाओं में छात्रों ने भाग लिया, प्रत्येक प्रतियोगिता में सफल प्रथम तीन बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, प्रथम स्थान पर रहे छात्रों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
नवनियुक्त प्रखंड परियोजना प्रबंधक बीपीएम अनिल कुमार चौधरी ने जीविका कार्यालय विद्यापतिनगर में शुक्रवार को कार्यभार संभाला। कार्यालय में उनका स्वागत सामुदायिक समन्वयक आलोक कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर किया। मौके पर श्री चौधरी ने कहा कि जीविका परियोजना का मूल उद्देश्य ही है समाज के पिछड़ी व कमजोर महिलाओं को आर्थिक- सामाजिक सम्बल प्रदान करना। इस निमित्त सारे उपक्रमों को पूरे जोश व जज्बे से बल प्रदान करते हुए प्रखंड परियोजना इकाई को नया आयाम देने का भरपूर प्रयास होगा। यह सफलता बिल्कुल ही निरपेक्षता व सच्चाई से कार्य करने पर ही मिलेगी।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
विद्यापतिनगर थाना अंतर्गत हरपुर बोचहा से आठ वर्षों से फरार चल रहे कोर्ट वारंटी को समकालीन अभियान चलाकर थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने एक वारंटी को गुरुवार गिरफ्तार किया। एवं शुक्रवार को उक्त वारंटी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी हरपुर बोचहा निवासी कुंदन कुमार कोर्ट से कई बार नोटिस मिलने के बाद भी कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था इसलिए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह के तहत गुरुवार को प्रखंड में कार्यरत आंगनवाड़ी सेविका एवं आईसीडीएस कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रैली निकाली जागरूकता रैली प्रखंड मुख्यालय मोहिउद्दीन नगर से लेकर मदुदाबाद की सड़कों पर निकाली गई जिसमें महिला प्रवेशिका ने आंगनवाड़ी सेविका एवं मौजूद लोगों को बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग चार्ट, गर्भवती महिलाओं की डाइट चार्ट के साथ गर्भावस्था के समय आने वाली विभिन्न परेशानियों सहित एनीमिया एवं उसके बचाव हेतु लोगों को जागरूक करने की अपील की मौके पर एलएस रजनी कुमारी, अनिता कुमारी सहित प्रखंड में कार्यरत आंगनवाड़ी सेविका में मौजूद थीं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नल जल योजना का लाभ विद्यापतिनगर प्रखंड की मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 8 के ग्रामीणों के लिए आज भी एक सपना साबित हो रही है। लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो रहा है। पीएचडी विभाग ने सात निश्चय योजना से ग्रामीणों क्षेत्रों के विकास की बात कही थी। जिसमें नल जल योजना अहम है। वहीं, मऊ बाजार में अभी तक पानी टंकी का निर्माण भी नहीं कराया गया है। पिछले दो साल से ग्रामीण शुद्ध पेयजल की आस लगाए बैठे हैं। लेकिन वार्ड सदस्यों, ठेकेदारों एवं सरकारी कर्मियों की मनमानी से अब तक यह योजना धरातल पर नहीं आई है। लगभग पूरे पंचायत का यही हाल है। जमीन मालिक ने बताया कि ठेकेदार का कहना है कि अभी पानी की आपूर्ति नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड स्थित विश्वास जीविका कार्यालय में जीविका प्रबंधक कुणाल कुमार के स्थानांतरण को लेकर जीविका दीदियों व कर्मियों द्वारा विदाई समारोह आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता सीएलएफ मंजू देवी ने की। संचालन अवधेश कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान जीविका दीदियों ने जीविका प्रबंधक के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके कुशल नेतृत्व व कार्यशैली की चर्चा की। वहीं जीविका कर्मियों ने कहा कि कुणाल कुमार के मित्रवत व्यवहार ने सभी कर्मियों व जीविका दीदी का दिल जीत लिया। इसी क्रम में प्रबंधक कुणाल कुमार ने कहा कि उनके कार्यकाल में सभी कर्मियों व दीदियों का भरपूर सहयोग मिला। जिसे वे कभी भुला नही सकते। मौके पर जीविका दीदियों द्वारा उन्हें पाग व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति शेष के रूप में उपहार भी भेंट की गई। मौके पर सामुदायिक समन्वयक आलोक कुमार, वीरेंद्र भगत, प्रियंका कुमारी,पूनम देवी, स्वेता गुप्ता, वरुण कुमार, राजेश कुमार, सुधा सिंह, नीतू कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
