विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत में सप्ताहिक जांच गुरुवार को स्थानीय पदाधिकारी के द्वारा किया। वही जांच के दौरान पदाधिकारी ने कई अनियमितताएं पाएं। मालूम हो कि पंचायत में सीओ अजय कुमार के द्वारा विद्यालय की जांच किया गया। साथ ही उपस्थिति पंजी की बारीकी से जांच पड़ताल किए। जांच के क्रम में पाये गये विशिष्टताओं और खामियों को दर्ज कराते हुए वरीय पदाधिकारियों को प्रेषित किया गया है। जांच के दौरान ग्रामीणों से भी फीडबैक लिया गया है। इसके अलावा पंचायतों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति, आंगनबाड़ी केन्द्रों, सभी तरह के पेंशन, जन वितरण प्रणाली, ग्रामीण संपर्क सड़कों की स्थिति, मनरेगा तहत संचालित योजनाएं, पंचायत सरकार भवन और भूमि एवं राजस्व से जुड़े योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जांच किया गया है। जांच में अधिकतर योजनाओं का कार्यान्वयन सही ढंग से संचालित पाया गया है।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में झमाझम बारिश से गांव से लेकर खेत तक हुआ पानी पानी। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर लगा रहा। जगह जगह जलजमाव हो जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही थी। कई मुहल्लों में तो लोगों को पानी में घुसकर ही आवाजाही करनी पड़ी। हालांकि एक घंटे की तेज बारिश के बाद दो तीन घंटे हल्की बारिश होती रही। बारिश होने से इधर कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है। साथ ही खरीफ की प्रमुख फसल धान का लगे बिचड़ा को फायदा पहुंचेगा। बारिश ने जिसप्रकार सड़कों ,घर आंगन को जलमग्न कर दिया वहीं प्रखण्ड क्षेत्र में पूरी तरह बाढ़ जैसी स्थिति उतपन्न हो गयी। बारिश खत्म होने के बाद लोग जब घर से निकले तो चारों तरफ जल ही जल नजर आ रहा था । कई घण्टों की मूसलाधार बारिश के कारण लोगों के घर आंगन में ,सड़कों पर ,खेत खलियानों में जिसतरह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न कर दी सभी हतप्रद नजर आने लगे।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने जानकारी दी कि कोरोना वायरस से बचने हेतु गांव के लोगो ने कोविड का पहला टीका लगवा लिया है। काफी लोगो ने दूसरा डोज़ भी ले लिया है।लोग टीका केंद्र के बारे में जानकारी लेकर धीरे-धीरे सब टीका लगवा रहे हैं।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्रखंड स्थित आदर्श मध्य विद्यालय मऊ बाजिदपुर सह बीआरसी परिसर में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। जिसमें छः प्रकार के खेल प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 150 छात्रों ने हिस्सा लिया। सफल प्रतिभागियों को अतिथि के हाथों मैडल, पुरुस्कार व प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। दीप प्रज्जवलित एवं फीता काट कर प्रतियोगिता का विधिवत् उद्घाटन करते हुए बीडीओ प्रकृति नयनम ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी सक्रिय रहना चाहिए। वहीं बीईओ शबनम कुमारी ने प्रतिभागियों को अपने लक्ष्य के प्रति केन्द्रित रहने की नसीहत दी। इसके अलावा मध्य विद्यालय बढ़ौना विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील सिंह व शारीरिक शिक्षक कैलाश राय ने भी अपना-अपना विचार रखा। कुमार रंजन ने बताया कि प्रखंड स्तर पर सभी सफल प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। निर्णायक मंडल में ब्यूटी कुमारी, नरेश महतो, प्रीति कुमारी, मो0 एतेसहम, अरुण कुमार पांडे आदि शामिल थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
राज्य सरकार के निर्देश पर बीडीओ प्रकृति नयनम ने प्रखंड के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच के दौरान बीडीओ ने मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत कार्यान्वित नल जल, गली - नाली पक्कीकरण योजना, विद्यालय, पीडीएस दुकान, आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना सहित मनरेगा के तहत कार्यान्वित योजनाओं का निरीक्षण किया। साथ उन योजनाओं से संबंधित अभिलेखों का सूक्ष्मता से अवलोकन भी किया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा वार्ड 8 में नलजल के लिए पीएचडी के द्वारा बोरिंग पिछले दो सालों से छोड़ देने को लेकर शिकायत की गई। वहीं स्कूल में बच्चों की उपस्थिति पंजी को देखा गया। साथ ही कई निर्देश दिए गए। निरीक्षण के पश्चात बीडीओ प्रकृति नयनम ने पंचायतों में कार्यान्वित योजनाओं को संतोषप्रद बताया। साथ ही कहा कि जांच रिपोर्ट जिले को सौंपी जाएगी। मौके पर मुखिया विवेकानंद सिंह, पंचायत सचिव शिवनारायण झा, एटीएम संजीव कुमार, संजय कुमार सहित आवास सहायक, सेविका एवं पीडीएस दुकानदार मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय के पंचायत समिति भवन में सहायक तकनीकी शाबरा खानम की देखरेख में जारी नव निर्वाचित वार्ड सदस्यों के दूसरे बैच का शिक्षण दूसरे दिन दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में चार पंचायत के वार्ड सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान नव निर्वाचित वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षकों ने पंचायती राज अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी। इस क्रम में प्रशिक्षकों ने बताया कि पंचायती राज का उद्भव व विकास, पंचायती राज के 73 वां अधिनियम 2006 तथा ग्राम पंचायत की धारा 11 से 33 तक की विस्तृत जानकारी दी गयी।
विद्यापतिनगर प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों व कोचिंग संस्थानों में सोमवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालयों व कोचिंग संस्थानों में केक काट कर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिन मनाया गया। इस मौके पर छात्र – छात्राओं के बीच मिठाइयां बांटी गयी। निजी विद्यालयों व कोचिंग संस्थानों के प्रधानों ने छात्र – छात्राओं के बीच शिक्षक दिवस पर विस्तार से चर्चा किया तथा पूर्व राष्ट्रपति व शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। द संकल्प साइंस एकेडमी कोचिंग में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन डायरेक्टर राजीव कुमार ने केक काट कर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिन मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वहीं कोचिंग संस्थान द्वारा टॉपर छात्र – छात्राओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। वही उत्क्रमित मध्य विद्यालय महादेव स्थान, प्राथमिक विद्यालय सुभानीपुर स्कूल में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। मौके पर रमेश रजक, मनोज कुमार, रविशंकर कुमार, अजय ठाकुर, विनोद कुमार, रामु कुमार, विकास पाण्डेय, मनीष कुमार, जयराज पासवान, नथुनी राम बॉस, संतोष कुमार तरुण,उपस्थित रहे। इधर स्पोकन इंग्लिश सेंटर में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया।
बिहार शिक्षा परियोजना समस्तीपुर के तत्वावधान में प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय मऊ धनेशपुर दक्षिण में विद्यालय तत्परता कार्यक्रम के तहत चहक मॉडयूल आधारित प्रशिक्षण शिक्षकों को दिया गया। 48 चयनित प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के शिक्षकों का पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समापन हुआ। बीईओ शबनम कुमारी की देखरेख में यह प्रशिक्षण हुआ। जिसमें प्रशिक्षक के शिक्षक रविन्द्र कुमार झा, शिक्षिका अनुपम कुमारी ने शिक्षकों को चहक मॉड्यूल के तहत बच्चों को सीखने-सिखाने प्रक्रिया को सरल, सहज एवं मनोरंजक अंदाज में बताया। प्रशिक्षकों ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों को विद्यालय के प्रति सहज बनाने, शिक्षकों एवं समुदाय से जोड़ने, भाषा व गणित को सरलता से समझने एवं बच्चों के कौशल विकास के लिए चहक मॉडयूल से पढ़ाया जाएगा। इसके लिए कक्षा एक के नामित शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षण में शिक्षकों को वर्ग कक्ष की वर्तमान शैक्षिक चुनोतियों को ध्यान में रखते हुए सीखने-सिखाने में बच्चों को आनंद की अनुभूति प्रदान करने के लिए गतिविधि आधारित प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षकों की अलग-अलग टोली ने बच्चों को मानसिक रूप से विद्यालय के लिए तैयार करने एवं विद्यालय के माहौल को बच्चों के लिए उपयुक्त बनाने के तौर तरीके को सीखा। प्रशिक्षित शिक्षक 24 दिनों तक अपने विद्यालय में नए नामांकित बच्चों के बीच अभ्यास कराएंगे। समापन समारोह के मौके पर मेंटर नरेश कुमार महतो ने प्रशिक्षण के दौरान मौखिक भाषा का विकास, सामाजिक विकास, पर्यावरणीय ज्ञान बच्चों के बीच कैसे हो इसकी विस्तृत जानकारी दी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने सूरज कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोविड का दोनों टीका लगवाने के साथ बूस्टर डोज भी लगवा चुके हैं।उन्होंने बताया कि टीका बिल्कुल सुरक्षित है इसलिए दूसरे लोगों को भी लेने के लिए प्रेरित करते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
एसडीओ प्रियंका कुमारी ने विद्यापतिनगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित पंचायतों का दौरा किया। उन्होंने शेरपुर, मऊ धनेशपुर दक्षिण, मड़वा पंचायतों का दौरा के क्रम में पदाधिकारी एवं कर्मियों को बाढ़ से संबंधित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विदित हो कि प्रत्येक वर्ष प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायत के कुछ भाग बाढ़ से प्रभावित होते हैं।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
