विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत में सप्ताहिक जांच गुरुवार को स्थानीय पदाधिकारी के द्वारा किया। वही जांच के दौरान पदाधिकारी ने कई अनियमितताएं पाएं। मालूम हो कि पंचायत में सीओ अजय कुमार के द्वारा विद्यालय की जांच किया गया। साथ ही उपस्थिति पंजी की बारीकी से जांच पड़ताल किए। जांच के क्रम में पाये गये विशिष्टताओं और खामियों को दर्ज कराते हुए वरीय पदाधिकारियों को प्रेषित किया गया है। जांच के दौरान ग्रामीणों से भी फीडबैक लिया गया है। इसके अलावा पंचायतों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति, आंगनबाड़ी केन्द्रों, सभी तरह के पेंशन, जन वितरण प्रणाली, ग्रामीण संपर्क सड़कों की स्थिति, मनरेगा तहत संचालित योजनाएं, पंचायत सरकार भवन और भूमि एवं राजस्व से जुड़े योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जांच किया गया है। जांच में अधिकतर योजनाओं का कार्यान्वयन सही ढंग से संचालित पाया गया है।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।