विद्यापतिनगर प्रखंड स्थित आदर्श मध्य विद्यालय मऊ बाजिदपुर सह बीआरसी परिसर में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। जिसमें छः प्रकार के खेल प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 150 छात्रों ने हिस्सा लिया। सफल प्रतिभागियों को अतिथि के हाथों मैडल, पुरुस्कार व प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। दीप प्रज्जवलित एवं फीता काट कर प्रतियोगिता का विधिवत् उद्घाटन करते हुए बीडीओ प्रकृति नयनम ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी सक्रिय रहना चाहिए। वहीं बीईओ शबनम कुमारी ने प्रतिभागियों को अपने लक्ष्य के प्रति केन्द्रित रहने की नसीहत दी। इसके अलावा मध्य विद्यालय बढ़ौना विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील सिंह व शारीरिक शिक्षक कैलाश राय ने भी अपना-अपना विचार रखा। कुमार रंजन ने बताया कि प्रखंड स्तर पर सभी सफल प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। निर्णायक मंडल में ब्यूटी कुमारी, नरेश महतो, प्रीति कुमारी, मो0 एतेसहम, अरुण कुमार पांडे आदि शामिल थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
