नल जल योजना का लाभ विद्यापतिनगर प्रखंड की मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 8 के ग्रामीणों के लिए आज भी एक सपना साबित हो रही है। लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो रहा है। पीएचडी विभाग ने सात निश्चय योजना से ग्रामीणों क्षेत्रों के विकास की बात कही थी। जिसमें नल जल योजना अहम है। वहीं, मऊ बाजार में अभी तक पानी टंकी का निर्माण भी नहीं कराया गया है। पिछले दो साल से ग्रामीण शुद्ध पेयजल की आस लगाए बैठे हैं। लेकिन वार्ड सदस्यों, ठेकेदारों एवं सरकारी कर्मियों की मनमानी से अब तक यह योजना धरातल पर नहीं आई है। लगभग पूरे पंचायत का यही हाल है। जमीन मालिक ने बताया कि ठेकेदार का कहना है कि अभी पानी की आपूर्ति नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।