विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों के लिए प्रखंड सभागार भवन में प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। प्रखंड स्तर पर आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड के तीन पंचायतों के वार्ड सदस्य प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए। प्रशिक्षण देने का कार्य प्रखंड के तकनीकी सहायक, कार्यपालक सहायक एवं लेखापाल के द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण के अंतिम दिन लेखपाल राहुल कुमार के द्वारा पंचायत से संबंधित अलग-अलग विषयों पर जानकारी दी गई।प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रशिक्षक के द्वारा निधि का श्रोत, पंचायत समिति के कार्यों का आवंटन एवं दायरा, लेखा संधारण एवं वित्तीय प्रबंधन के बारे में बिन्दुवार जानकारी दी गई। प्रशिक्षक राहुल कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रत्येक दिन सभी को खाद्य सुरक्षा योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री सामर्थ्य योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना, कबीर अंत्येष्टि योजना आदि के बारे में बताया गया। मौके पर तकनीकी सहायक शाबरा खानम, पंकज कुमार, अमन कुमार, शम्भू कुमार आदि मौजूद रहे।

विद्यापतिनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड 12 स्थित एक घर के समीप खेत से 42 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी प्रमोद ठाकुर को पुलिस द्वारा रविवार की सुबह गिरफ्तार किया गया। जिसे जप्त शराब के साथ थाना लाया गया जहाँ पूछताछ की जा रही हैं। थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया गया है कि एसआई रविन्द्र कुमार भारती ने पुलिसबल के साथ छापेमारी एवं गस्ती अभियान में थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि प्रमोद ठाकुर अपने घर के समीप खेत में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छुपा कर रखा है तथा चोरी-छिपे बिक्री करता है बताया गया है कि प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस जब छापेमारी को पहुंची तो घर से निकल कर एक व्यक्ति भागने लगा जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया जिसकी पहचान मऊ बाजार निवासी प्रमोद ठाकुर के रूप में की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर लोक जनशक्ति पार्टी, रामविलास गुट के विद्यापतिनगर प्रखंड उपाध्यक्ष पद पर अनीश कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है। प्रखंड अध्यक्ष राघव कुमार झा के द्वारा नव मनोनीत अनीश कुमार सिंह को विद्यापतिनगर प्रखंड के लोजपा (रा.) पार्टी के आईटी सेल के उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन पत्र सौंपा गया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती के लिए वार्ड स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के कार्यकर्ताओं को संगठित करना ही पार्टी का लक्ष्य है।अध्यक्ष ने कहा कि मुझे आशा नहीं पूर्ण विश्वास करता हूँ की ये पार्टी के नीति सिद्धांत को मानते हुए पार्टी को मजबुत करेगे। मौके पर वरिष्ठ नेता कैलाश पासवान, गौतम पासवान ,गौतम गिरी आदि ने खुशी का इजहार किया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने ललिता कुमारी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि कोविड-19 के दोनों डोज के साथ बूस्टर डोज भी लगवा चुके हैं। तीनों टीका लेने के बाद किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने जानकारी दिया कि टीकाकरण केंद्रों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है कि यदि किसी लाभार्थी को दूसरी डोज का टीका लगाया जा रहा है, तो उन्हें यह पुष्टि करनी चाहिए कि पहली खुराक का टीकाकरण उसी वैक्सीन के साथ किया गया था जैसा कि दूसरी डोज के समय किया जा रहा था और पहली खुराक दी गई थी। कोवेक्सीन के लिए 28 दिन पहले, कोवीसील्ड के लिए 84 दिन पहले और स्पुतनिक भी के लिए 21 दिन पहले। आपको वैक्सीन के प्रकार और पहली डोज के टीकाकरण की तारीख के बारे में सही जानकारी वैक्सीनेटर के साथ साझा करनी चाहिए। आपको पहली खुराक के बाद जारी किया गया अपना टीका प्रमाणपत्र साथ रखना चाहिए।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने कहा की यदि अधिकाँश लोगों का टीकाकरण हो जाए, तो वायरस उतनी आसानी से नहीं फैल सकता है। इससे उन लोगों की भी सुरक्षा होती है, जो टीका नहीं लगवा सकते हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने कविता कुमारी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि कोविड का दोनों टीका लगवा चुके हैं।टीका लगवाने के बाद कोई भी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा।उन्होंने कहा की बूस्टर डोज लगवाने के साथ ही साथ आस-पड़ोस के लोगों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने हरिओम कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि कोविड-19 टीका पूर्णतया सुरक्षित है। उन्होंने कोरोना का पहला और दूसरा टीका के साथ बूस्टर डोज़ ले लिया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने सचिन कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि कोरोनावायरस से बचने हेतु कोरोना के दोनों टीका के साथ बूस्टर डोज लगवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि टीका पूर्णता सुरक्षित है खुद ले चुके हैं दूसरों को लेने में सहयोग करेंगे। टीका लगवाने के बाद किसी भी तरह का कोई समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्रवण कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक की गई। जिसमें कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत लाभुकों का e kyc भौतिक सत्यापन यांत्रिक, डीजल अनुदान एवं उर्वरक उपलब्ध एवं वितरण करना था। प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्रवण कुमार द्वारा बताया गया कि e-kyc तथा शतप्रतिशत पीएम किसान सम्मान भौतिक सत्यापन लगभग 80 प्रतिशत तक कर लिया गया हैं। बचे हुए सत्यापन को सरकार द्वारा निर्धारित समय तक पूर्ण कर लिया जाएगा। यांत्रिकरण अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों से आवेदन करवाया जाए, इसका निर्देश सम्बंधित प्रसार कर्मियों को दिया गया। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की उर्वरक बिक्री की जा रही हैं। मौके पर मधुकर श्लोक, राकेश कुमार, मुकेश कुमार चौधरी, पंकज कुमार चौधरी, संजीव कुमार शर्मा सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।