विद्यापतिनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड 12 स्थित एक घर के समीप खेत से 42 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी प्रमोद ठाकुर को पुलिस द्वारा रविवार की सुबह गिरफ्तार किया गया। जिसे जप्त शराब के साथ थाना लाया गया जहाँ पूछताछ की जा रही हैं। थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया गया है कि एसआई रविन्द्र कुमार भारती ने पुलिसबल के साथ छापेमारी एवं गस्ती अभियान में थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि प्रमोद ठाकुर अपने घर के समीप खेत में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छुपा कर रखा है तथा चोरी-छिपे बिक्री करता है बताया गया है कि प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस जब छापेमारी को पहुंची तो घर से निकल कर एक व्यक्ति भागने लगा जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया जिसकी पहचान मऊ बाजार निवासी प्रमोद ठाकुर के रूप में की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
