विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों के लिए प्रखंड सभागार भवन में प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। प्रखंड स्तर पर आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड के तीन पंचायतों के वार्ड सदस्य प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए। प्रशिक्षण देने का कार्य प्रखंड के तकनीकी सहायक, कार्यपालक सहायक एवं लेखापाल के द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण के अंतिम दिन लेखपाल राहुल कुमार के द्वारा पंचायत से संबंधित अलग-अलग विषयों पर जानकारी दी गई।प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रशिक्षक के द्वारा निधि का श्रोत, पंचायत समिति के कार्यों का आवंटन एवं दायरा, लेखा संधारण एवं वित्तीय प्रबंधन के बारे में बिन्दुवार जानकारी दी गई। प्रशिक्षक राहुल कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रत्येक दिन सभी को खाद्य सुरक्षा योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री सामर्थ्य योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना, कबीर अंत्येष्टि योजना आदि के बारे में बताया गया। मौके पर तकनीकी सहायक शाबरा खानम, पंकज कुमार, अमन कुमार, शम्भू कुमार आदि मौजूद रहे।
