बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने जानकारी दिया कि टीकाकरण केंद्रों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है कि यदि किसी लाभार्थी को दूसरी डोज का टीका लगाया जा रहा है, तो उन्हें यह पुष्टि करनी चाहिए कि पहली खुराक का टीकाकरण उसी वैक्सीन के साथ किया गया था जैसा कि दूसरी डोज के समय किया जा रहा था और पहली खुराक दी गई थी। कोवेक्सीन के लिए 28 दिन पहले, कोवीसील्ड के लिए 84 दिन पहले और स्पुतनिक भी के लिए 21 दिन पहले। आपको वैक्सीन के प्रकार और पहली डोज के टीकाकरण की तारीख के बारे में सही जानकारी वैक्सीनेटर के साथ साझा करनी चाहिए। आपको पहली खुराक के बाद जारी किया गया अपना टीका प्रमाणपत्र साथ रखना चाहिए।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
