प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्रवण कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक की गई। जिसमें कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत लाभुकों का e kyc भौतिक सत्यापन यांत्रिक, डीजल अनुदान एवं उर्वरक उपलब्ध एवं वितरण करना था। प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्रवण कुमार द्वारा बताया गया कि e-kyc तथा शतप्रतिशत पीएम किसान सम्मान भौतिक सत्यापन लगभग 80 प्रतिशत तक कर लिया गया हैं। बचे हुए सत्यापन को सरकार द्वारा निर्धारित समय तक पूर्ण कर लिया जाएगा। यांत्रिकरण अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों से आवेदन करवाया जाए, इसका निर्देश सम्बंधित प्रसार कर्मियों को दिया गया। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की उर्वरक बिक्री की जा रही हैं। मौके पर मधुकर श्लोक, राकेश कुमार, मुकेश कुमार चौधरी, पंकज कुमार चौधरी, संजीव कुमार शर्मा सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
