बाढ़ का पानी घटते ही पशुओं में तरह-तरह की बीमारी फैलने लगी है। बरसाती घास खाने के कारण कई पशु डायरिया से पीडि़त हैं। बुखार एवं अठगोरवा का प्रकोप बढ़ने के कारण पशुओं का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। विशनपुर निवासी राजू यादव ने बताया कि बाढ़ का पानी हटते ही पशुओं में बुखार एवं पेट खराब की शिकायत बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि पशु चिकित्सक आकर पशु का इलाज तो कर रहे हैं पर सुधार नहीं हो रहा हैं। वही दियारा क्षेत्र में पशु चिकित्सक की टीम लगातार पशु की इलाज में लगे हुए हैं। छह माह से पशुओं का टीकाकरण नहीं होने के कारण स्थिति भयावह होती जा रही है। बाढ़ के कारण पशुओं के लिए चारा की कमी एवं बाढ़ जनित बीमारियों से पशुओं के बराबर बीमार होने से स्थिति खराब हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव-गांव में पशुओं के बीमार होने के कारण दूध का उत्पादन भी कम हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि एक तरफ पशु चारे की कीमत बढ़ने और दूसरी तरफ दूध का उत्पादन कम होने से पशुपालकों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बाढ़ का पानी हटने के बाद पशुओं में अठगोड़वा एवं हीट स्ट्रेस अर्थात लू की बीमारी देखी जा रही है। बरसाती घास खाने से इक्का-दुक्का डायरिया की भी शिकायत मिली है जिसका उपचार किया जा रहा है।
विद्यापतिनगर प्रखंड के सभागार भवन में सोमवार से नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों के अंतिम बेच का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्य शुरू हो गया है। अंतिम बेच में प्रखंड की चार पंचायतों के काँचा, सोठगामा, बालकृष्णपुर मड़वा व बाजिदपुर पंचायत के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण शुरू किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत “इतना शक्ति हमें देना दाता मन का विश्वास कमजोर हो न” आदि प्रार्थना से शुरू की गई। बीडीओ प्रकृति नयनम ने कहा कि शिविर में प्रशिक्षकों की ओर से त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत प्रदत्त अधिकारों व कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दूसरे व तीसरे दिन वार्ड सदस्यों को प्रोजेक्टर के माध्यम से अलग-अलग विषयों पर बिंदुवार जानकारी दी जायेगी। नल जल, साफ-सफाई शौचालय सहित तमाम महत्वकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारने में वार्ड सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका के साथ भागीदारी है। प्रशिक्षक के रूप में तकनीकी सहायक शाबरा खानम, पंकज कुमार लेखापाल सहायक राहुल कुमार, कार्यपालक सहायक अमन कुमार, शम्भू कुमार शामिल थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने बताया की कोरोना का तीसरा सुरक्षा टीका जरूर लगवाएं। सामाजिक दूरी बनाए रखें और मस्का लगा कर रखें। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने अरुण राम से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने कोविड का दो टीका ले लिए हैं टीका पूर्णतया सुरक्षित है।उन्होंने कहा की समय समय सीमा के अधीन बूस्टर डोज भी लगवा लेंगे।विशेष जानकारी के लिए क्लिक करें
मोहद्दीनगर प्रखंड के मोहद्दीनगर उत्तरी पंचायत वार्ड नंबर 11 में जलजमाव के कारण जनता में आक्रोश।
रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय में शनिवार से 2 बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर द्वारा आठ दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इसमें आईजीजीबीसी भी शामिल हैं। इस शिविर में मुजफ्फरपुर एनसीसी ग्रुप के एनसीसी कैडेट एवं उत्तर बिहार के जिले सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली एवं मुजफ्फरपुर के सभी महाविद्यालयों एवं विद्यालयों से आये 600 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के मनियारपुर पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्र संख्या 700 है। स्कूल परिसर में जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण इन दिनों चांपाकल का पानी भरा हुआ है। जिसके कारण स्कूल आने वाले छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीणों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार स्कूल प्रबंधन द्वारा संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई वहीं विद्यालय स्थित रसोई घर के पास गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जिससे काफी दुर्गंध आती हैं। आते जाते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वहीं विद्यालय के प्रवेश द्वार साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं व्यवस्थित रखा गया हैं, इसके बाद भी स्कूल में गंदगी के ढेर और जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण विद्यार्थियों को स्कूल आने में परेशानी हो रही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार का कहना है कि स्कूल में गंदगी के ढेर तो लगे ही हैं। साथ ही आसपास रहने वाले लोगों ने स्कूल परिसर में ही अपने दुकानों से पाइप निकालकर गंदा पानी डाल देते हैं।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की अनदेखी व ठेकेदार की लापरवाही के चलते ग्राम पंचायत गढ़सिसई के वार्ड 5 में पिछले चार माह से अधूरा पड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य को पूरा करवाने की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से की है। जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ मुहैया करवाने के उद्देश्य से उप-स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृति हुई थी। राशि स्वीकृत होते ही विभाग के ठेकेदार ने उप-स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया था। लेकिन पिछले चार माह से विभाग के ठेकेदार ने निर्माण कार्य को अधूरा ही छोड़ रखा है। ग्रामीणों ने कार्य को पूरा करवाने के लिए कई बार ठेकेदार व विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया। उसके बावजूद भी कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि अधूरे पड़े उप-स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए जब भी ठेकेदार से बात करना चाहते हैं तो वह फोन ही नहीं उठता हैं। वही विभाग के अधिकारियों से बात की जाती है तो ठेकेदार को नोटिस देने बात कहकर पल्ला झाड़ लेते है। ऐसे में उप-स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य अधूरा होने से ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने रामबाबू कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि कोरोना का पहला टीका लगवा चुके हैं।समय सीमा के अधीन बचे टीका भी लगवा लेंगे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
