विद्यापतिनगर प्रखंड के सभागार भवन में सोमवार से नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों के अंतिम बेच का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्य शुरू हो गया है। अंतिम बेच में प्रखंड की चार पंचायतों के काँचा, सोठगामा, बालकृष्णपुर मड़वा व बाजिदपुर पंचायत के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण शुरू किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत “इतना शक्ति हमें देना दाता मन का विश्वास कमजोर हो न” आदि प्रार्थना से शुरू की गई। बीडीओ प्रकृति नयनम ने कहा कि शिविर में प्रशिक्षकों की ओर से त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत प्रदत्त अधिकारों व कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दूसरे व तीसरे दिन वार्ड सदस्यों को प्रोजेक्टर के माध्यम से अलग-अलग विषयों पर बिंदुवार जानकारी दी जायेगी। नल जल, साफ-सफाई शौचालय सहित तमाम महत्वकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारने में वार्ड सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका के साथ भागीदारी है। प्रशिक्षक के रूप में तकनीकी सहायक शाबरा खानम, पंकज कुमार लेखापाल सहायक राहुल कुमार, कार्यपालक सहायक अमन कुमार, शम्भू कुमार शामिल थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
