विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ भगवान विश्वकर्मा पूजा मनाया गया। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा भक्तिभाव के साथ प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग स्थान, चौक-चौराहों और निजी दुकानों में भव्य पंडाल बनाकर प्रतिमा स्थापित की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर विद्यापतिनगर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंचे। जनता दरबार में कई मामला सामने आया। कुल 9 मामलों में आवेदन पड़े। जिसमें मौके पर ही 6 मामलों का निष्पादन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर प्रखंड के बंगराहा पंचायत के वार्ड 11 में नल - जल योजना का कार्य पूर्ण नहीं करने व 9 लाख 25 हजार गबन मामलें में पूर्व वार्ड सदस्य रघुनंदन कुमार को पुलिस ने बुधवार की देर शाम बढ़ौना हाई स्कूल चौक के समीप से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत खनुआ स्थित वाया नदी पर नवनिर्मित खनुआ पुल का निर्माण पूरा होने के 10 साल बाद भी एप्रोच रोड का कार्य संपन्न नहीं हो पाया। पुल के उत्तर तरफ कार्य पूरा हो गया है,जबकि दक्षिण की तरफ कार्य अधूरा है। इससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियां हो रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर 16 सितंबर को उजियारपुर लोकसभा के सांसद एवं भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय विद्यापति धाम पहुंचकर दिव्यांग बच्चों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे, इस सिलसिले में भाजपा का एक शिष्टमंडल बुधवार को विद्यापति नगर प्रखंड पहुंच कर आगामी 16 सितंबर को दिव्यांग बच्चों द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर। प्रखंड के सभी 14 पंचायतों के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को कर्तव्य का पाठ सिखाया गया। प्रखंड मुख्यालय में 14 दिनों से चल रहा प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ, इसमें विद्यापतिनगर प्रखंड के 14 पंचायतों के 182 नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को अलग-अलग बैच एवं अलग-अलग दिनों में प्रशिक्षण दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सरकारी स्कूल के बच्चों की ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विद्यापति प्लस टू उच्च विद्यालय मऊ बाजिदपुर के शिक्षक संजीव कुमार सुमन को "दी बिहार टीचर्स अवार्ड" से सम्मानित किया गया। बताते चलें कि कोरोना कला में विद्यालय बंद रहने के बावजूद उक्त शिक्षक के द्वारा छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान किया गया। उनके द्वारा उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने को दी बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स समूह के द्वारा शिक्षक संजीव को यह अवार्ड प्रदान किया गया।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड के बंगराहा पंचायत से राजकुमार ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि नल जल का मशीन खराब हो जाने से लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा था। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस खबर को मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता राजकुमार ठाकुर  ने सुना तथा गाँव जाकर वहां के ग्रामीणों से बात की साथ ही खबर को मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया और सम्बंधित अधिकारियों को समस्या से रूबरू भी कराया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि खबर चलने के अगले दिन ही खराब मशीन की मरम्मत करा दी गई। ग्रामीणों से बात करने पर उन्होंने कहा कि लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा था पर मोबाइल वाणी पर खबर चलने के बाद ही इस समस्या का समाधान सिर्फ 24 घंटों में हो गया है। समस्या का समाधान होने से ग्रामीण बहुत खुश हैं तथा मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने सुखविंदर चौधरी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि कोरोना का टीका पूर्णतया सुरक्षित है खुद ले चुके हैं दूसरे लोगों को लेने में मदद कर रहे हैं। एक अधूरा दो से पूरा के साथ बूस्टर डोज लगवाना बहुत जरूरी है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल जल विद्यापतिनगर प्रखंड के सोठगामा पंचायत में फ़्लॉप सिद्ध होता दिख रहा है। जहां योजना की हक़ीकत सिर्फ दिखावा बन कर रह गया है। ग्रामीणों को कहीं पानी की अनियमित आपूर्ति हो रही है तो कही सप्लाई कार्य पूर्ण होने के बाद भी पानी नसीब नहीं है। पानी टंकी खड़ी तो है पर लोगों के घर में लगा नल तक जल नहीं पहुंच रहा है। कहीं पहुंच भी रहा है तो गंदा पानी जो पीने लायक नहीं है। ऐसा ही नजारा सोठगामा पंचायत अंतर्गत वार्ड नं 3 में दिखाई दे रहा है। जहां नल जल योजना का कार्य पूरी होने के बाद भी स्वच्छ जल से ग्रामीण वंचित हैं। हालांकि योजना के तहत संवेदक द्वारा पाइप लाइन का कार्य बीते लगभग एक साल पहले ही करते हुए जैसे तैसे ग्रामीणों के घर तक नल भी लगाया है। परंतु ग्रामीणों को अबतक बूंद भर पानी भी नसीब नहीं हुआ है। कार्यपालक अभियंता बताया है कि काफी दूरी पर टंकी लगने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। इसके लिये नये सिरे से प्लांट लगवाने के लिये कार्य किया जा रहा है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।