बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड के बंगराहा पंचायत से राजकुमार ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि नल जल का मशीन खराब हो जाने से लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा था। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस खबर को मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने सुना तथा गाँव जाकर वहां के ग्रामीणों से बात की साथ ही खबर को मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया और सम्बंधित अधिकारियों को समस्या से रूबरू भी कराया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि खबर चलने के अगले दिन ही खराब मशीन की मरम्मत करा दी गई। ग्रामीणों से बात करने पर उन्होंने कहा कि लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा था पर मोबाइल वाणी पर खबर चलने के बाद ही इस समस्या का समाधान सिर्फ 24 घंटों में हो गया है। समस्या का समाधान होने से ग्रामीण बहुत खुश हैं तथा मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।
