बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने कुणाल कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोविड से बचने के लिए कोविड-19 का दोनों टीका लगवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि टीका लगवाने के बाद कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। खुद ले चुके हैं दूसरों को भी लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिससे की पूरा समाज इस बीमारी से सुरक्षित रह सके
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने संतोष कुमार राय से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोविड का दोनों टीका लगवा लिया है। टीकाकरण के बाद उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।उन्होंने बताया कि टीका बिल्कुल सुरक्षित है इसलिए दूसरे लोगों को भी टीका लेने के लिए प्रेरित करते हैं।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने आशा कुमारी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोविड-19 से बचने हेतु दोनों टीके लगवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि समय सीमा के अधीन बूस्टर डोज भी लगवा लेंगे। टीका लगवाने के बाद थोड़ी बहुत परेशानियां हुई जो कि अल्पकालीन था वो फिर ठीक हो गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने अभय कुमार राय से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया कोविड-19 से बचने हेतु दोनों टीका से साथ बूस्टर डोज लगवा लिए हैं। टीका पूर्णतया सुरक्षित है लोगों को जो भ्रम है उसको निपटारा कर कोविड-19 टीका लगवाना बहुत जरूरी है। आस-पड़ोस के लोगों को फॉरवर्ड कर टीका लगवाने में मदद करूंगा आस-पड़ोस सुरक्षित तब हम भी सुरक्षित।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले तीन दिनों में रुक -रूक कर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान आसमान में कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं। पूरवा हवा 10- 15 किलोमीटर की स्पीड से बारिश के दौरान होगी। अभी दिन के तापमान में गिरावट के आसार नहीं है। दिन का तापमान 32-35 के बीच रहने की संभावना है। अक्टूबर महीने के प्रथम सप्ताह से तापमान में गिरावट हो सकती है। राजेंद्र कृषि विश्व विद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने कहा कि अब मूसलाधार बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। बारिश होगी भी तो छिटपुट हल्की बारिश कुछ -कुछ देर के लिए होगी। उधर, गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गुस्सा इतनी खराब चीज है कि उसके सामने वर्षों की बनी-बनाई चीजें बर्बाद हो जाती हैं। पति-पत्नी के झगड़ेे ने ऐसा रूप लिया कि पूरा परिवार ही बिखर गया है। विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के साहिट गांव में बुधवार की सुबह करीब 9.25 बजे ऐसा ही कुछ देखने को मिला। इस हृदयविदारक घटना ने एक साथ कई सवालों को अपने पीछे छोड़ गई। एक पेट्रोल पंप के संचालक ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। उसे बचाने आई मां, बेटी और इकलौते बेटे को भी बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसके बाद वह बाइक से घर से करीब 15 किलोमीटर दूर बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा सुरो ढाला के पास पहुंचा और मालट्रेन से कटकर जान दे दी। लोगों ने उसकी मां, छोटी बेटी और बेटे को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर में भर्ती कराया। हत्या से पहले घर में जबरदस्त मारपीट हुई होगी। कमरों का सामान बिखेरा परा था तो वहीं यत्र-तत्र खून के धब्बे फैले थे। आखिर क्या वजह थी की व्यवसायी ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया! उन्होंने यह कदम क्यों उठाया लोगों की समझ से परे है। स्थानीय लोगों ने कहा कि किसी बात को लेकर आपस में विवाद हुआ था। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मुफ्त आयुष्मान कार्ड बनवाएं और 500000 तक का मुफ्त उपचार पाए। अब पात्र लाभार्थी नजदीकी वसुधा केंद्र पर निशुल्क आसमान कार्ड बनवा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए क्लिक करें...
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर जानकारी दे रहे हैं की अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत वर्ष 1999-2000 के लिये की गई परन्तु यह योजना अप्रैल 2001 से प्रारम्भ हुई है। इस योजना का उद्देश्य ऐसे वरिष्ठ नागरिकों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करना है, जो असहाय, अति गरीब एवं अभावग्रस्त हैं। अति गरीब से मतलब वो वरीय नागरिक हैं, जिनकी आय का कोई सतत् स्रोत नहीं है या अगर है भी तो वह नाम मात्र का है।
किसी मोहल्ले में 10-20 लोगों का समूह जो किसी सामाजिक और आर्थिक उद्देश्य के लिए बनाया जाता है, स्वयं सहायता समूह कहलाता है। अधिकांश स्वयं सहायता समूहों का मुख्य उद्देश्य अपने सदस्यों के बीच बेहतर वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है।
विद्यापतिनगर के दियारा क्षेत्र में बाढ़ के बाद अब पशु चारा की किल्लत से क्षेत्र के पशुपालक बेहद परेशान हैं। बाढ़ के पानी मे डूब जाने के कारण हरी घास भी सुख चुकी है। सो पशुपालकों के समक्ष पशुचारा की घोर किल्लत सामने आ रही है। इस बाबत विशनपुर गांव निवासी रमेश यादव ने बताया कि पशुपालन अब गंभीर चुनौती बन गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
