युवा शक्ति संगठन के बैनर तले विद्यापति नगर प्रखंड के सिमरी पंचायत में युवाओं के विशेष पहल का युवा आगे बढ़े के साथ संवैधानिक मूल्यों के कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आयोजित की गई। यह विशेष पहल संविधानिक मूल कर्तव्यों का निर्वहन करना।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने गुड़िया कुमारी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की वो कोरोना टीका का दोनों डोज ले चुकी हैं। लेकिन बूस्टर डोज नहीं लिया है। इसलिए हमारे संवाददाता ने उन्हें बूस्टर डोज की जानकारी देते हुए,उन्हें बूस्टर डोज लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जानकारी दी की अपने आस-पास के लोगों को भी कोरोना का टीका लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। क्योंकि यह सभी के लिए जरुरी और सुरक्षित भी है
राज्य भर के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर्स आज हड़ताल पर है। बायोमैट्रिक अटेंडेंस का विरोध करने के साथ-साथ डॉक्टर्स राज्य सरकार से 17 सूत्री मांग भी कर रहे हैं। वहीं सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी सेवा बंद रहने से दूर-दराज से आए मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। सरकारी अस्पतालों में जो मरीज पहले से भर्ती हैं उन मरीजों का इलाज भी गुरुवार को चिकित्सकों के संकेतिक हड़ताल की वजह से प्रभावित हो रहा है।अस्पताल में भी मरीज व उनके परिजन भटकते दिखे।
बेटियों को भी है स्वस्थ जीवन का अधिकार। एसएनसीयू लेकर जाएं जब मुन्नी परे बीमार तो होगी निशुल्क सुविधा और मुफ्त उपचार।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत ₹500000 तक का निशुल्क इलाज प्रतिवर्ष, प्रति पात्र लाभार्थी परिवार लाभ ले सकते हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
एड्स एक जानलेवा रोग है। असुरक्षित यौन संबंध एड्स के कारण बन सकते हैं। एड्स की जानकारी है इसका बचाव है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर जानकारी दे रहे हैं की कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना टीका का सभी डोज लेना बहुत जरुरी है। क्योंकि अधूरा टीका हमें पूरी सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकता है। इसलिए आप सभी कोरोना का दोनों टीका लेने के बाद बूस्टर डोज भी जरूर लगवायें। इसके साथ ही अपने आस-पास के लोगों को भी टीका के प्रति जरूर जागरूक करें
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने शर्मिला देवी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोविड से बचने के लिए कोविड-19 का दोनों टीका लगवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि टीका लगवाने के बाद कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। दोनों डोज के साथ बूस्टर डोज भी लगवा चुके हैं।आस-पड़ोस के लोगों को भी टीका लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं ताकि आस-पड़ोस सुरक्षित रहे तो मैं और मेरा परिवार भी सुरक्षित रहे।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने पूनम से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की वो वो कोरोना टीका का तीनों डोज लगवा चुके हैं। टीकाकरण के बाद उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।बस हल्का बुखार आया था। इसके साथ कहा की दूसरों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे।
योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है, जिसकी मदद से आप 5 लाख रुपये तक का सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। बस इसके लिए आपको आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद इसे डाउनलोड करना होता है। 1 दिन पहले अस्पताल में आयुष्मान कार्ड सबमिट कर देने के उपरांत अच्छे तरीके से इलाज हो पाएगा।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
