बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानाकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित स्मारक चौक पर रोशनी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाई गई हाई मास्क लाइट शोभा की वस्तु बन कर रह गई है। तत्कालीन विधान पार्षद नागमणि के द्वारा विद्यापतिधाम के स्मारक चौक पर हाई मास्ट लाइट लगी थी। लेकिन, इसका फायदा स्थानीय लोगों के साथ ही बाजार आने वाले को नहीं मिल सका। दस साल से लाइट शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। स्थानीय लोगों की माने तो स्मारक चौक पर लगी लाइट दस साल से अधिक समय से लगी हुई हैं लेकिन साल में तीन दिन ही जलाई जाती हैं। बांकी दिन अंधेरे में राहगीरों को आना जाना होता हैं। जबकि, स्मारक चौक में लगी लाइट एक बार खराब होने के बाद अभी तक मरम्मत नही कराई गई। जबकि इसे लगाने में लाखों की राशि खर्च की गई थी। स्थानीय दुकानदार, ग्राहकों एवं राहगीरों ने बताया कि इस हाई मास्क लाइट से चौक बाजार व उसके आसपास के लोगों को काफी उम्मीद थी। प्रखंड मुख्यालय चौक होने के बावजूद रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों ने इस संबंध में विधायक व सांसद को अवगत कराया था, लेकिन परिणाम शून्य निकला।

जमीन के विवाद का निपटारा करने को लेकर शनिवार को विद्यापतिनगर थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया। इसकी अध्यक्षता सीओ अजय कुमार ने की। इस दौरान चार मामले को देखा गया। इसमें थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आये लोगों के बीच जमीन विवाद का निपटारा नहीं हो सका। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में शनिवार को पंचायत समिति की सामान्य बैठक प्रमुख रूबी कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक में लिए गए प्रस्ताव की संपुष्टि की गई। जिसमें दर्जनों प्रस्ताव पर अब तक क्रियान्वयन शुरू नहीं किए जाने को लेकर उपस्थित सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से धीरज कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से ई -श्रम कार्ड के बारे में जानना चाहते हैं।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने अमन कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की वे कोविड-19 टीका लगवा चुके हैं। टीका पूर्णतया सुरक्षित है उसे कोई साइड इफेक्ट नहीं है।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने धीरज कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोविड का दोनों टीका लगवा चुके हैं। समय अनुसार बूस्टर डोज भी लगवा लेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि टीका लगवाने के बाद हमें कोई भी तरह का विशेष दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा टीका पूर्णतया सुरक्षित है आस पड़ोस के लोगों को भी टीका लेने के लिए प्रेरित करेंगे।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

विद्यापति नगर से ग्रामीणों ने बताया कि बेटा और बेटी दोनों को समान शिक्षा देनी चाहिए। अगर समान शिक्षा मिलता है तो दोनों में समान विकास होगी और जिससे समाज ही नहीं देश का भी विकास होगा।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने सचिन कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोविड-19 के दोनों टीका लगवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोविड टीका लगवाने के बाद कोई भी तरह का दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। आस-पड़ोस के लोगों को प्रेरित कर रहे हैं और समय अनुसार और लोगों को भी प्रेरित करेंगे की वो टीका अवश्य ले।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने राजीव कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोविड-19 का पहला टीका लगवा चुके हैं। समय सीमा के अधीन सेकंड टीका और बूस्टर डोज भी लगवा लेंगे। उन्होंने बताया कि टीका लगवाने के बाद कोई भी तरह का समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा। खुद लेते हुए आस-पड़ोस के लोगों को भी लेने में सहयोग करेंगे।

विद्यापति नगर प्रखंड में सिमरी पंचायत भवन के प्रांगण में युवा शक्ति संगठन के नेतृत्व में सामाजिक मुद्दे को लेकर मासिक बैठक किया गया जिसकी नेतृत्व राज कुमार ठाकुर और ब्लॉक लीड रंजीत कुमार ने किया। मीटिंग की शुरुआत भारत के संविधान की प्रस्तावना से शुरुआत किया गया और संविधान की प्रस्तवाना के मूल्य समता, स्वतंत्रता, बंधूता, न्याय के विषय में विस्तृत चर्चा किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।