प्रखंड के गढ़सीसई पंचायत के मनोकामना मंदिर के निकट सरकार द्वारा संचालित केंद्र प्रायोजित लघु मिट्टी जांच केंद्र का उद्घाटन कृषि विभाग के सहायक निदेशक अभिषेक कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन महिला उद्यमी कृषक अर्चना कुमारी ने किया। इस अवसर पर प्रखंड और अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार भी थे। उपस्थित अधिकारियों ने मिट्टी जांच से होने वाले फायदे को किसानों के बीच विस्तार पूर्वक रखते हुए कहा की सभी किसानों को बुआई से पहले अपने खेतो की मिट्टी की जांच अवश्य कराने का सुझाव दिया। मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक मधुकर श्लोक, राकेश कुमार, कृषि समन्यव्यक मुकेश चौधरी, पंकज चौधरी, अमर महतो, प्रभात कुमार, किसान अविनाश भारद्वाज, जिला परिषद सदस्य अरुण कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुमार पिंटू, मिट्टी जांच केंद्र संचालक अबोध कुमार, टुनटुन सिंह, धर्मेंद्र कुमार, गोपालजी ठाकुर सहित किसान थे।
विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के बंगराहा पंचायत के स्थित रसलपुर चौड़ के पानी में मंगलवार को स्नान करने के दौरान डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान बंगराहा पंचायत के वार्ड दो निवासी श्रवण महतो के पुत्र अमित कुमार (12) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घर के कुछ दूरी पर रसलपुर चौड़ में गांव के कुछ लड़कों के साथ चौड़ के पानी में नहाने गया था। अन्य साथी के साथ पानी में नहाने क्रम में जहां वह गहरे पानी में डूब गया। नहा रहे अन्य बच्चों ने उसे बचाने की कोशिश की,परन्तु वह डूबता चला गया। वही स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना थाना व सीओ को दी गई। सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार एवं सीओ अजय कुमार ने स्थानीय गोताखोर की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। अमित सातवीं कक्षा का छात्र था। घर में बेटे की मौत से स्वजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। वही पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड से होकर गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में बीते दिनों से हो रही लगातार वृद्धि के वजह से दियारे की कई सड़कें जलमग्न हो गई है एवं हजारों लोगों का संपर्क मुख्य सड़क से कट गया है जिस वजह से लोगों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है वही कृषि योग्य हजारों एकर कृषि योग्य भूमि के जलमग्न हो जाने की वजह से क्षेत्र के किसानों में उदासी व्याप्त है।उल्लेखनीय हो की मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के दियारा इलाके के लोगों के जीविका का मुख्य साधन कृषि ही है और कृषि योग्य हजारों एकड़ की जमीन जलमग्न हो गई है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने बताया की कोविड का टीका पूर्णतया सुरक्षित है इसका कोई विशेष साइड इफेक्ट नहीं है। पहले टीका, दूसरे टीका एवं बूस्टर टीका लगवाना बहुत जरूरी है। एक अधूरा दो पूरा के साथ बूस्टर डोज लगाना बहुत जरूरी नारों के साथ लोगों को आस-पड़ोस के लोगों को भी बूस्टर डोज लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने प्रवीण कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोविड-19 टीका लगवा चुके हैं। टीका लगवाने के बाद कोई भी तरह के समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा। चुकी कोविड-19 टीका सुरक्षित है इसका कोई साइड इफेक्ट विशेष नहीं है। समय सीमा के अधीन बूस्टर डोज भी लगवा लेंगे और आस पड़ोस के लोगों को भी टीका लेने के लिए प्रेरित करेंगे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड के बंगराहा पंचायत से किशन कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से ई श्रम कार्ड के बारे में जानना चाहते हैं।
विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत गंगा का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। पांच सेंटीमीटर प्रति दिन की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के बाद फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बाढ़ की आशंका से दियारा क्षेत्र में बसे लोगों में बेचैनी बढ़ गई है। पशुपालक अपने पशु को लेकर प्रखंड के विभिन्न सुरक्षित स्थानों पर रहने को विवश हैं। बीते शनिवार की शाम अचानक फिर से गंगा के जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई। यह क्रम रविवार को भी जारी रहा। गंगा का पानी धीरे-धीरे गांवों की ओर बढ़ रहा है। दियारा क्षेत्र के खेतों में बोई गई फसल पहले ही बर्बाद हो चुकी थी। साथ ही दुबारा पानी बढ़ने से पशु चारा पानी में डूब रहा है। गंगा नदी में बाढ़ की आशंका देखते हुए मड़ई आदि लगाकर रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व पानी घटने से लोग राहत में थे। इस बीच फिर से जलस्तर में वृद्धि से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सीओ अजय कुमार का कहना है कि अभी बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से डेढ़ से दो मीटर नीचे है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
विद्यापतिनगर प्रखंड को कालाजार से मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी सिलसिले में कालाजार से प्रभावित विद्यापतिनगर प्रखंड में सिंथेटिक पायराथायराइड का छिड़काव किया जा रहा है। यह अभियान 15 दिनों से चल रहा हैं इसके तहत प्रखंड के साहिट पंचायत के विद्यापतिधाम गांव में छिड़काव कराया जा रहा है। छिड़काव के समय घर के सभी सामान एक जगह पर रखकर छिड़काव करना है, ताकि कोई भी हिस्सा छूट नहीं जाए। लेकिन लोगों को भी बीमारी से बचाव के लिए घर के आसपास जलजमाव नहीं होने देना चाहिए। कालाजार के खतरे को देखते हुए अपने घरों की भीतरी दीवारों और बथानों में कीटनाशक का छिड़काव करने व आसपास के हिस्से को सूखा व स्वच्छ रखने की अपील की गई। डॉ. मदन कुमार ने बताया कालाजार एक वेक्टर जनित रोग है। कालाजार के इलाज में लापरवाही से मरीज की जान भी जा सकती है। यह बीमारी लिश्मैनिया डोनोवानी परजीवी के कारण होता है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ बाजार से युवक का दिनदहाड़े अपहरण करने की घटना से सनसनी फैल गई। बाइक सवार बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में युवक का अपहरण किया। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसे आप तस्वीरों में देख सकते हैं। शेरपुर निवासी अजय कुमार चौधरी को दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। पांच बदमाश उसे बाइक पर बैठाकर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। शाम के समय परिजन ने थाने में आवेदन दी हैं। अजय की भाभी कल्पना देवी ने आवेदन में बताया कि उनका देवर खाद खरीदने मऊ बाजार अनिल ईश्वर के यहां गया था। तभी वहां पहुंचे तीन मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करते हुए जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपहरण कर ले गए। ये सभी पहले से ही घटना को अंजाम देने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
पिछले सप्ताह हुई बारिश ने ग्रामीणों सड़कों की पोल खोल दिया है। सड़कों पर जलजमाव हो गया है। जल निकासी की समुचित प्रबंध नहीं होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों पथों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। एक ओर जहां ग्रामीण सड़कों को चकाचक बनाने की बात करती है। विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीण सड़कों की स्थिति क्या है यह अभी हाल में ही हुए असमय बारिश ने पोल खोल दी है। बंगराहा पंचायत वार्ड दो एवं वार्ड 5 में जाने वाली पथ पर कई जगहों पर छोटेे-बड़े गड्ढे बने हुए हैं।जिसमें पानी जमा हुआ है, जिससे स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पथ पर आये दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। दर्जनों लोग इस पथ पर गंभीर रूप से जख्मी हो चुके हैं। बावजूद इसके इस पथ के मरम्मत को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गयी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
