विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ बाजार से युवक का दिनदहाड़े अपहरण करने की घटना से सनसनी फैल गई। बाइक सवार बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में युवक का अपहरण किया। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसे आप तस्वीरों में देख सकते हैं। शेरपुर निवासी अजय कुमार चौधरी को दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। पांच बदमाश उसे बाइक पर बैठाकर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। शाम के समय परिजन ने थाने में आवेदन दी हैं। अजय की भाभी कल्पना देवी ने आवेदन में बताया कि उनका देवर खाद खरीदने मऊ बाजार अनिल ईश्वर के यहां गया था। तभी वहां पहुंचे तीन मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करते हुए जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपहरण कर ले गए। ये सभी पहले से ही घटना को अंजाम देने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें