प्रखंड की बाजिदपुर पंचायत में नल जल योजना की सोशल आडिट करने पहुंची टीम के समक्ष लोगों ने योजना में बरती गई अनियमितता की पोल खोलकर रख दी। लोगों ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि यह योजना भ्रष्टाचार एवं विभागीय उदासीनता की भेंट चढ़ गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड परिसर भवन में गुरुवार को उन्नत सरसों का बीज वितरण किया गया। जहां कृषि कर्मियों ने प्रति किसान दो किलो सरसों बीज का वितरण विभिन्न किसानों के बीच किया। इस अवसर पर कार्यपालक सहायक मो0 आलम ने बताया कि उन्नत किस्म का सरसों बीज उन किसानों को मुफ्त में उपलब्ध कराया गया है जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड के गुरुकुल सीनियर सेकंडरी स्कूल विद्यापतिनगर में पटाखा फोड़ने को लेकर 9वी कक्षा के छात्र के साथ एक शिक्षक द्वारा बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना एक दिन पुरानी है। परिजन पीड़ित छात्र की तबियत ठीक होने पर थाने पहुंचे और आवेदन दर्ज करवाया है।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रतन शंकर जानकारी दे रहे हैं की केंद्र सरकार और राज्य सरकार जहां बीपीएल परिवारों को मुफ्त अनाज देने का आदेश दिया है ताकि गरीब परिवार के लोगो को पेट भर सके लेकिन विद्यापतिनगर प्रखंड भर में इन दिनों जनवितरण प्रणाली पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है।एक तरफ प्रखंड भर में जनवितरण दुकानदारों से उपभोक्ता त्रस्त है तो दूसरी ओर प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड आपूर्ति कार्यालय के बाबुओं एवं कर्मियों को कार्यालय नहीं आने से महीनों दिनों से बंद ही रहता है। गुरुवार को भी दिन के एक बजे तक आपूर्ति कार्यालय बंद दिखा। गुरुवार को राशन कार्ड से संबंधित प्रखंड आपूर्ति कार्यालय पहुंचे कुछ लाभुकों ने बताया कि सभी लोग लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तय कर पिछले दस दिनों से हर रोज प्रखंड आपूर्ति कार्यालय 11 बजे आ रहे हैं लेकिन कार्यालय बंद पड़ा मिलता है। किसी भी पदाधिकारी से भेंट नही हो पा रहा है। भेंट नहीं होने के कारण विभाग द्वारा निर्गत राशन कार्ड में त्रुटि रहने की वजह से डीलर द्वारा हमें अनाज नहीं दिया जा रहा है।
विद्यापतिनगर :- पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन पर पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दादी- पोती की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर-बरौनी रेलवे खंड के विद्यापतिधाम स्टेशन पर पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट मे आने से दादी पोती की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि दादी और पोती रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में जहां दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
थाना क्षेत्र के शेरपुर दियारा की एक बुजुर्ग महिला ने बेटे और बहू पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बुजुर्ग महिला ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई पहुंची, बुजुर्ग पुलिस से कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। शेरपुर पंचायत के शेरपुर दियारा वार्ड 14 गांव की जानकी देवी पत्नी स्व. रविन्द्र राय ने अपने बेटे और बहू के खिलाफ बार-बार मारपीट करने का आरोप लगाया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आगामी 20 अक्टूबर को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के प्रभावी संचालन हेतु प्राथमिक कक्षाओं के छात्र- छात्राओं के अभिभावकों के साथ अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित किया जाएगा। इसी को लेकर बुधवार को प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में सभी विद्यालय के एचएम के साथ गुरू गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित कर 20 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक के रूप में क्वेस्ट एलायंस के प्रतिनिधि नासिर एकबाल व अजितेश सुमन मौजूद थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर थाना पुलिस ने विवाहिता महिला अपहरण मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह पिछले एक साल से फरार चल रहे थे। इस मामले में एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। थाना प्रभारी प्रसुनजय कुमार ने बताया की थाना क्षेत्र के मऊ गांव से आरोपी युवक ने करीब एक साल पहले एक विवाहिता महिला झांसा देकर अपहरण कर लिया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रधान मंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र पर गरीबों को सस्ती दवाई मिले, गरीबों को दवाई कि बिना मरने की नौबत ना आए इसलिए पूरे देश में जन औषधि की केंद्रों का अभियान चलाया जा रहा है.... यह ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप के द्वारा भी दवा मिलती है।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
