बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रतन शंकर जानकारी दे रहे हैं की केंद्र सरकार और राज्य सरकार जहां बीपीएल परिवारों को मुफ्त अनाज देने का आदेश दिया है ताकि गरीब परिवार के लोगो को पेट भर सके लेकिन विद्यापतिनगर प्रखंड भर में इन दिनों जनवितरण प्रणाली पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है।एक तरफ प्रखंड भर में जनवितरण दुकानदारों से उपभोक्ता त्रस्त है तो दूसरी ओर प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड आपूर्ति कार्यालय के बाबुओं एवं कर्मियों को कार्यालय नहीं आने से महीनों दिनों से बंद ही रहता है। गुरुवार को भी दिन के एक बजे तक आपूर्ति कार्यालय बंद दिखा। गुरुवार को राशन कार्ड से संबंधित प्रखंड आपूर्ति कार्यालय पहुंचे कुछ लाभुकों ने बताया कि सभी लोग लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तय कर पिछले दस दिनों से हर रोज प्रखंड आपूर्ति कार्यालय 11 बजे आ रहे हैं लेकिन कार्यालय बंद पड़ा मिलता है। किसी भी पदाधिकारी से भेंट नही हो पा रहा है। भेंट नहीं होने के कारण विभाग द्वारा निर्गत राशन कार्ड में त्रुटि रहने की वजह से डीलर द्वारा हमें अनाज नहीं दिया जा रहा है।
