विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के बंगराहा पंचायत के स्थित रसलपुर चौड़ के पानी में मंगलवार को स्नान करने के दौरान डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान बंगराहा पंचायत के वार्ड दो निवासी श्रवण महतो के पुत्र अमित कुमार (12) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घर के कुछ दूरी पर रसलपुर चौड़ में गांव के कुछ लड़कों के साथ चौड़ के पानी में नहाने गया था। अन्य साथी के साथ पानी में नहाने क्रम में जहां वह गहरे पानी में डूब गया। नहा रहे अन्य बच्चों ने उसे बचाने की कोशिश की,परन्तु वह डूबता चला गया। वही स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना थाना व सीओ को दी गई। सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार एवं सीओ अजय कुमार ने स्थानीय गोताखोर की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। अमित सातवीं कक्षा का छात्र था। घर में बेटे की मौत से स्वजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। वही पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
