बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने सचिन कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोविड-19 के दोनों टीका लगवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोविड टीका लगवाने के बाद कोई भी तरह का दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। आस-पड़ोस के लोगों को प्रेरित कर रहे हैं और समय अनुसार और लोगों को भी प्रेरित करेंगे की वो टीका अवश्य ले।
