गुस्‍सा इतनी खराब चीज है कि उसके सामने वर्षों की बनी-बनाई चीजें बर्बाद हो जाती हैं। पति-पत्‍नी के झगड़ेे ने ऐसा रूप लिया कि पूरा परिवार ही बिखर गया है। विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के साहिट गांव में बुधवार की सुबह करीब 9.25 बजे ऐसा ही कुछ देखने को मिला। इस हृदयविदारक घटना ने एक साथ कई सवालों को अपने पीछे छोड़ गई। एक पेट्रोल पंप के संचालक ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। उसे बचाने आई मां, बेटी और इकलौते बेटे को भी बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसके बाद वह बाइक से घर से करीब 15 किलोमीटर दूर बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा सुरो ढाला के पास पहुंचा और मालट्रेन से कटकर जान दे दी। लोगों ने उसकी मां, छोटी बेटी और बेटे को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर में भर्ती कराया। हत्या से पहले घर में जबरदस्त मारपीट हुई होगी। कमरों का सामान बिखेरा परा था तो वहीं यत्र-तत्र खून के धब्बे फैले थे। आखिर क्या वजह थी की व्यवसायी ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया! उन्होंने यह कदम क्यों उठाया लोगों की समझ से परे है। स्थानीय लोगों ने कहा कि किसी बात को लेकर आपस में विवाद हुआ था। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।