बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने कुणाल कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोविड से बचने के लिए कोविड-19 का दोनों टीका लगवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि टीका लगवाने के बाद कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। खुद ले चुके हैं दूसरों को भी लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिससे की पूरा समाज इस बीमारी से सुरक्षित रह सके