नेता हो,अधिकारी हो सब की जान की कोई कीमत नहीं लगा सकता।सबका जान प्यारा है।क्या आज भी देश ऐसा तकनीक नही बना पाया की ऐसे खतरनाक जगहों पर हमारे मजदूर काम करने जाते है।इसमें सभी की जिम्मेवारी तय करनी चाहिए।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा पंचायत के वार्ड 1 सोमनाहा मठ निवासी छोटू कुमार का शव शुक्रवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर से पूसा मुख्य पथ के गरुआड़ा चौड़ में बरामद हुआ है।जिससे सनसनी फ़ैल गई।पुलिस ने पहुंच कर शव को जबत कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।वही अनुसंसाधान में जुटी है।बताया गया है की शुक्रवार को गरुआरा चौड़ में एक अज्ञात शव लोगो ने देखा।जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।हालाकि बाद जुटी भीड़ ने शव की पहचान की ।तब पुलिस ने सदर अस्पताल समस्तीपुर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की पहचान सोमनाहा पंचायत के वार्ड 1 निवासी राजा राम महतो के पुत्र छोटू के रूप में हुई है।जिससे परिजनो में मातम पसरा हुआ है।
सोरमार पंचायत के वार्ड 10 में नल जल बंद रहने की शिकायत आ रही थी।जिसके बाद वहा के जनप्रतिनिधियों ने संपर्क कर इस समस्या की जानकारी ली गई।वार्ड सदस्य व उसके प्रतिनिधि विकास कुमार ने बताया की लीकेज के कारण परेशानी है इसकी शिकायत दर्ज करा दी गई है।सोमवार तक इस समस्या का हल कर पुनः नल जल चालू कर दिया जायेगा।
कल्याणपुर प्रखंड के बिरसिंहपुर उच्च विद्यालय की शिक्षिका प्रमिला कुमारी की सेवानिवृत्ति होने के अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा समारोह पूर्वक उन्हें विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधान अनुराधा कुमारी ने किया।इस दौरान विद्यालय परिवार द्वारा शिक्षिका को अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गई।मौके पर धीरज कुमार ,अजय नाथ झा, राकेश कुमार , मो नूर आलम ,विनय कुमार,सविता कुमारी , प्रवीण कुमार, रंजना कुमारी सहित दर्जनों लोगो ने अपने विचार भी रखे।कार्यक्रम का संचालन प्रखंड सचिव राजबली पासवान ने किया।वही कल्याणपुर मध्य विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र कुमार सिंह का विदाई समारोह भी बीआरसी कल्याणपुर में हुई ।जिसमे उपस्थित लोगो में अनुपम कुमार ,धीरेंद्र कुमार धीरज,सहित दर्जनों लोग शामिल थे।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के मिर्जापुर गांव के समीप बाइक की ठोकर से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने बाइक सवार के मदद से इलाज के लिए सीएचसी में लाया। जहां घायल किशोर कि पहचान मिर्जापुर गांव निवासी बंसलाल साहनी का 10 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है।ड्युटी पर तैनात डॉक्टर राम-लखन पंडित ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया है।
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड के सोरमार पंचायत अंतर्गत रतनपुर गांव में महादलित विकास मिशन योजनाअंतर्गत सामुदायिक भवन सह वर्क शेड निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने गुरुवार को किया।सामुदायिक भवन व वर्क शेड का निर्माण 25 लाख 12 हजार 845 की लागत राशि से किया जायेगा।।इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा की क्षेत्र का चहुमुखी विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है।मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह,महेंद्र पटेल,जोगिंद्र महतो,गौतम,राम विनोद ठाकुर आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड के जितवरीया पंचायत अंतर्गत टारा से सोरमार जाने वाली मुख्य पथ में लक्षरामपुर गांव में मनरेगा योजना से नव निर्मित पुलिया का विधिवत उद्घाटन बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने गुरुवार को किया।पुलिया का निर्माण 18 लाख 90 हजार 455 की लागत राशि से किया गया है।उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मुखिया मीना देवी ने किया।इस पुलिया के निर्माण से कई गावों का आवागमन सुगम हो गया है।मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह,राज कुमार साफी,मनरेगा पीओ महेश भगत,राम विनोद ठाकुर आदि मौजूद थे।
कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत के वार्ड 13 में 1 महीने से नल जल है बंद ग्रामीण है परेशान इस पर कोई प्रतिनिधि सुन नहीं रहा है
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत सोरमार पंचायत के वार्ड नंबर 10 में विगत 5 दिनो से नल जल योजना से पानी सप्लाई बंद है।जिससे वार्ड के लोगो को पीने के शुद्ध पानी की परेशानी हो रही है।वही वार्ड के लोगो को घरेलू कार्यों में भी परेशानी उठानी पड़ती है।इस बाबत अब तक किसी भी जन प्रतिनिधि का इसपर कोई ध्यान नहीं जाने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता बृजेश मिश्रा ने नाराजगी जताई है।
चकमेहसी थाना क्षेत्र के श्रीनाथ पारन में बुधवार को एक गड्ढे में डूबने से पंच सदस्य सोरमार पंचायत के वार्ड 8 के पंच 65 वर्षीय मुन्नी लाल सहनी की मौत हो गई।इसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची।लेकिन परिजनो ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।तब पुलिस लौट गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक शांति नदी किनारे शौच के लिए गया था। जहां एक गड्ढे में पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चले जाने से उनकी मौत डूबकर हो गई।बाद में खोजबीन किए जाने पर गड्ढे से परिजनो ने शव बरामद किया।
