समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोरमार पंचायत के डरोरी गांव के चौड़ से शनिवार की रात सिंचाई योजना से लगी बिजली पोल से बिजली की तार के साथ किसानों के दो मोटर की चोरी चोरों ने कर ली ।इसकी जानकारी ग्रामीण को तब मिली जब लोग चौड़ में खेत पटाने को पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल बिजली पोल से तार की चोरी होने की सूचना बिजली विभाग के जेई को फोन के माध्यम से दी है।इस संदर्भ में ग्रामीण अंशु ठाकुर,नीलांबुज,अनमोल ने बताया की सुबह डरोरी चौड़ में खेत पटवन के लिए पहुंचने पर सिंचाई के लिए लगी बिजली पोल से तार गायब था।चोरों ने करीब 25 बिजली पोल से तार काटकर चुरा ले गए।वही ग्रामीण नरेंद्र ठाकुर व बमबम ठाकुर की मोटर भी उठा ले गए।हालाक मोटर चोरी की सूचना किसानों ने थाने में नही दी थी।
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमरिया भिंडी पंचायत अंतर्गत मनोरथपुर गांव के सूबेदार मेजर प्रकाश यादव की पुत्री वंदना यादव लेफ्टिनेंट बनी है। वंदना बीएससी नर्सिंग कमांड हास्पिटल लखनऊ में 4 साल सफलता पूर्वक प्रशिक्षण लेने के बाद 2 दिसंबर को लेफ्टिनेंट रैंक के लिए कमीशन और शपथ ग्रहण की । वंदना की इस सफलता से न केवल परिवार के लोग बल्कि पूरे जिले के लोग खुश हैं। वंदना के पिता, माता रीता देवी समेत पूरे परिवार को मोबाइल वाणी परिवार की ओर से बधाई। वंदना की सफलता अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा देगी।
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सैदपुर चौक से सखौरा मुख्य पथ के सैदपुर बाजार समिति चौराहा पर सड़क जाम लगना दिनचर्या हो गया है।जिससे राहगीर सहित विद्यालय जाने वाले छात्र भी परेशान है।बताया गया है की सैदपुर चौक से सखौरा मुख्य पथ के सैदपुर बाजार समिति के चौराहा के पास लोगो ने सड़क की भूमि को अतिक्रमण कर स्थाई रूप से दुकान बना लिया है।वही सड़क पर फुटफाथी दुकान सजाई जाती है ।जिससे सड़क सिकुड़ गई है।वही मुख्य सड़क होने व पास में ही सैदपुर बाजार समिति होने के कारण जाम लगना आम बात हो गया है।जिससे राहगीरों को रोजाना सड़क मार्ग से गुजरने में परेशानी होती है।राहगीर अमृत ठाकुर,पीयूष कुमार, छात्र अर्पित राज,विशाल कुमार आदि ने बताया की सड़क पर रोजाना जाम लगने से पैदल भी चलना मुश्किल हो जाता है।वही विद्यालय आने जाने में कठिनाई होती है।कभी कभी विद्यालय पहुंचने में जाम रहने के कारण विलंब भी हो जाती है।इसको लेकर राहगीरों ने सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
चकमेहसी थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद जनता दरबार में एक मामले पर सुनवाई हुई।हालाकि मामले का निपटारा नही हो सका।मिली जानकारी के अनुसार चकमेहसी थाना परिसर में सीआई ऋषि कुमार रौशन व चकमेहसी पुलिस के नेतृत्व में भूमि विवाद जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिसमें एक मामले का सुनवाई हुई।हालाकि आपसी सहमति नही हो पाने के कारण उसका निपटारा नही हो सका।जिसके कारण अगली तिथि मुकर्रर की गई।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिमरिया भिंडी पंचायत के अरैला टोला गांव में गेहूं की सिंचाई करने के दौरान बिजली की तार में कट रहने के कारण करेंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से झूलस गया। जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया। झुलसे हुए युवक की पहचान अरैला टोला निवासी मनोज कुमार राय के 18 वर्षीय पुत्र विकास कुमार राय के रूप में हुई है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर बीके ठाकुर ने बताया कि युवक का गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर गांव से पुलिस ने शराब कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मालीनगर निवासी स्व.दिलीप पंडित के पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है।थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया की गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है।
प्रखंड के बरहेता, बिरसिंहपुर ,कल्याणपुर, ध्रुबगामा सहित विभिन्न गांव के दर्जनों विद्यालयों में बीडीओ देवेंद्र कुमार व सीओ कमलेश कुमार ने जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।इस दौरान उन्होंने बच्चों के बीच जाकर अपने क्षेत्र में जिनका भी 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं। उनके मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने के लिए बच्चों प्रेरित किया।वही बताया की यह अभियान आगामी 9 दिसंबर तक जारी रहने की बात बताई गई है ।जिसमें मैन्युअल फॉर्म भरने से लेकर ऑनलाइन मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर वृहत जानकारी दी गई। वहीं मृत्य व्यक्तियों के नाम कटवाने को लेकर भी लोगों को जागरूक करने के लिए बच्चों को जागरूक किया।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता पियूष पुष्कर ने बताया की सैदपुर वार्ड 13 में नल जल बंद रहने की शिकायत पर वार्ड सदस्य विकास पांडे से बात की गई।उन्होंने कहा की बिजली बिल बकाया के कारण बिजली आपूर्ति कट गई है।जिससे एक महीने से नल जल बंद है।उन्होंने बताया की प्रत्येक माह हर परिवार को 30 रूपए देने है।लेकिन पैसा नही देने की वजह से समस्या आई है।इसके निदान के लिए पहल की जाएगी।जिससे नल जल चालू हो सके।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
उत्तर बिहार के जिलों में 0 2 दिसंबर से 06 दिसंबर तक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में हल्के से मध्यम बादल रहने की संभावना है । अगले 12 से 24 घंटों के बीच कहीं कहीं हल्का बूंदा-बांदी होने की संभावना है। उसके बाद मौसम आमतौर पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।अगले ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा समस्तीपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।इस अबधि में 02 से 03 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्यतया पुरबा हवा चलने की संभावना है। हालांकि कुछ स्थानों पर पछिया हवा चलने की भी संभावना है।सापेक्ष आद्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को दोपहर 3: 30 से 4 बजे तक उत्क्रमित मध्य विद्यालय रसलपुर बघला में कमजोर बच्चो के लिए विशेष वर्ग का संचालन किया गया।जिसमें विद्यालय के शिक्षको ने बच्चो को अलग अलग वर्ग में विशेष वर्ग का संचालन कर अलग से पढ़ाई कराई।शिक्षा विभाग के इस पहल को लेकर छात्र सहित अभिभ्वाको में खासा उत्साह देखा गया।विद्यालय के शिक्षको ने छात्र छात्राओं को बोर्ड पर अकेले अकेले बुलाकर अच्छे से पढ़ाई लिखाई कराई।जिसका लोगो ने स्वागत किया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
