कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत के वार्ड 7 के महादलित टोला में मंगलवार को एकता युवा मंडल सैदपुर एवं महिंद्रा फाइनेंस के तत्वाधान में विश्व मृदा दिवस पर किसानों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मो० एजाज ने किया। बैठक में महिंद्रा फाइनेंस के गौरव ने किसानों को हर वर्ष मिट्टी की जांच करवाने की सलाह दी।वही कहा की मिट्टी जांच होने से किसानों को खेती करने में सहूलियत मिलेगी। मौके पर सोनू पासवान, सुंदर पासवान, अजय कुमार पासवान, रामब्रिज मांझी, हीरालाल पासवान आदि लोग मौजूद थे।
उत्तर बिहार के जिलों में 06 दिसंबर से 10 दिसंबर तक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में हल्के हल्के बादल रहने की संभावना है । वैसे इस अवधि में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि अगले एक दो दिनों में बैशाली, समस्तीपुर तथा बेगुसराय जिले के कुछ स्थानों में हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है।ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र डॉ राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा समस्तीपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।इस अबधि में 03 से 06 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आद्रता सुबह में 85 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के झहूरी गांव में वीरेंद्र कुमार राय के घर का पीछे के गेट का ताला तोड़ कर अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है।बताया गया है की पीछे के दरवाजे का गेट का ताला तोड़ चोर घर में प्रवेश कर गए और रूम में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसने रखे सोने,चांदी के जेवरात सहित नगद राशि की चोरी कर ली।इस बाबत वीरेंद्र कुमार राय ने 4 लाख रूपए की सामान सहित नगद की चोरी होने की बात बताई है। पिरित ने इसकी सूचना दूरभाष से थाने को दी है।
कल्याणपुर प्रखंड के कल्याणपुर चौक के गोलंबर पर सोमवार को विधानसभा चुनाव में बीजेपी के तीन राज्य में जीत पर कार्यकर्ताओ ने जश्न मनाया गया व आतिशबाजी की गई ।साथ ही आपस में मिठाइयां भी बांटी गई! मौके पर भाजपा चकमेहसी मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा, कल्याणपुर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विजय शंकर ठाकुर, सुधीर शर्मा, मंडल महामंत्री सुशील मालाकार, भाजयुमो जिला मंत्री प्रभात कुमार,अरुण सहनी, शिवचंद्र ठाकुर, मनीष कुमार शर्मा, प्रमोद कुशवाहा, राघो लाल निरंकारी, भूषण सहनी, सोनू झा, गणेशी पूर्वे, प्रशांत सहनी, सुबोध महतो, शंकर सहनी,शिव शंकर सहनी, मनोज कुमार अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे
कल्याणपुर पूसा मुख्य मार्ग के लदौरा चौक के समीप अज्ञात मालवाहक वाहन की ठोकर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया ।जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान जितवरिया गांव निवासी चंदेश्वर गिरी का 40 वर्षीय पुत्र उदय गिरी के रूप में हुई है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मनोज कुमार ने घायल की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड से पीयूष पुष्कर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कुछ दिन पहले उनके द्वारा मोबाइल वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड कराया गया था। समस्या यह था की सोरमार पंचायत अंतर्गत वार्ड 10 में बीते दिनों नल जल का पानी बंद हो गया था।जिससे वार्ड के लोगो को परेशानी हो रही थी।जिसके बाद मोबाइल वाणी पर खबर का प्रसारण किया गया।साथ ही मोबाइल वाणी संवाददाता के द्वारा इसकी सूचना स्थानीय मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व वार्ड सदस्य को दिया गया।वही वार्ड सदस्य से मोबाइल वाणी के संवाददाता पीयूष पुष्कर ने फोन पर बातचीत कर नल जल बंद रहने संबंधी जानकारी ली थी।वार्ड सदस्य के प्रतिनिधि विकास कुमार ने बताया था की लीकेज होने के कारण नल जल बंद है। जो सोमवार तक चालू करा दिया जायेगा।इसी बीच मोबाइल वाणी और वार्ड सदस्य के प्रयास से लीकेज को सही कराकर नल जल शनिवार की शाम से ही चालू कर दिया गया।जिससे वार्ड के लोगों ने खुशी है।
समस्तीपुर दरभंगा मुख्य पथ के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर चौक स्थित चौराहा पर रविवार की शाम सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने ट्रैफिक पोस्ट का उद्घाटन किया।बताया गया है की कल्याणपुर चौक पर जाम की स्थिति देखते हुए थाना अध्यक्ष के द्वारा ट्रैफिक गोलंबर का निर्माण कार्य कराया गया था। सदर डीएसपी ने कहा कि वाहनों के काफी आवागमन होने से जाम की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्थ को लेकर पोस्ट बनाया गया है।जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बढ़िया हो जायेगा।इस दौरान टीम भारत ने डीएसपी संजय कुमार पांडेय को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग,चादर भेंटकर सम्मानित किया। वहीं मौके पर स्थानीय थाने के एसआई मुकेश शर्मा , एएसआई अजय कुमार आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर दरभंगा सीमावर्ती क्षेत्र के नामापुर दरियापुर गोदाईपट्टी गांव के डॉ मोहन चौधरी मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगता एवं जीवन निर्वाह विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कन्हाई चौधरी ने की। वही संचालन ट्रस्टी विजय कुमार चौधरी ने किया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त दरभंगा प्रतिभा रानी व जिला पंचायतीराज पदाधिकारी दरभंगा आलोक राज , ट्रस्ट के सीएम के के चौधरी,पो०विनय कुमार जैसवाल, हनुमाननगर के जीप सदस्य दिलीप राम, अंचलाधिकारी कैलाश चौधरी आदि वक्ताओं ने दिव्यांग जनों को जीवन निर्वाह व समाज की मुख्य धारा से जोड़कर समाज व देश को विकसित करने की अपील की। मौके पर भारी संख्या में दिव्यांग पुरुष महिला बच्चों के भीर उमर रही थी। वहीं दिव्यांग के लिए सरकार की योजना की भी जानकारी दीज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
कल्याणपुर प्रखंड के जदयू पार्टी कार्यालय रामपुरा मोर पर रविवार को पार्टी की बैठक हुई।जिसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं को नीतीश सरकार के कामों को जन जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओ ने संकल्प लिया।वही बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव तकी अख्तर ने कर्पूरी चर्चा की जानकारी कार्यकर्ताओ को दी।वही प्रत्येक गावो तक संगठन को मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई।जिसमें कार्यकर्ताओ ने अपने अपने विचार रखे।मौके पर युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष सामंत कुमार,विधायक प्रतिनिधि अनीश कुमार,श्याम राज,मुकेश राय आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर बाजार के स्थित पूसा थाना क्षेत्र के पूसा बाजार निवासी दिलीप पटवा के किराना दुकान के गोदाम से अज्ञात चोरों ने ताला खोलकर लाखों रूपए की सामान की चोरी कर ली।इस बाबत दुकानदार दिलीप पटवा ने बताया की सुबह दुकान आने के बाद गोदाम का ताला खुला था और गोदाम से चावल, दाल,तेल आदि सामान गायब थी।जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है।इधर सीसीटीवी फुटेज में चोरों द्वारा मालवाहक पिकअप पर सामान लादकर ले जाने की बात बताई गई है।इस बाबत समाचार प्रेषण तक गोदाम मालिक ने थाने में आवेदन नही दिया था।थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया की चोरी होने की सूचना पर पुलिस ने जांच की है।आवेदन के आलोक में कारवाई की जाएगी।
