कल्याणपुर पूसा मुख्य मार्ग के लदौरा चौक के समीप अज्ञात मालवाहक वाहन की ठोकर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया ।जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान जितवरिया गांव निवासी चंदेश्वर गिरी का 40 वर्षीय पुत्र उदय गिरी के रूप में हुई है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मनोज कुमार ने घायल की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
