कल्याणपुर प्रखंड के बीडीओ कार्यालय में शुक्रवार को सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने प्रखंड के सभी पदाधिकारी व विभिन्न पंचायत के बीएलओ के साथ वर्चुअल के माध्यम से वैठक किया। जिसमें नये युवा पीढ़ी को मतदाता सूची में नाम जोड़ने व मृत्यु हुई व्यक्ति का नाम हटाने सहित विभिन्न विनदु पर चर्चा किया गया।

कल्याणपुर प्रखंड के सोरमार पंचायत अंतर्गत वार्ड 4 के एक टोला के मुख्य सड़क पर मिट्टी का अंबार रख देने से आवागमन अवरुद्ध,लोगो को पैदल भी चलना मुश्किल।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में गुरुवार की शाम दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में महिला सहित दो घायल हो गए। जिन्हें परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया।घायल की पहचान धरमपुर के बैजू राम की 45 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी,बैजू राम की पुत्री रविता कुमारी के रूप में हुई है ।

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड में गुरुवार को दिन भर मौसम बिगड़ा रहा।दिन भर बूंदा बांदी बारिश होती रही।जिससे ठंड में अचानक बढ़ोतरी हुई है।वही रवि फसल के किसानों को हल्की राहत मिली है।बारिश के कारण दो चार दिनों खेत में पानी पटवन से झुटकारा मिला है।

कल्याणपुर प्रखंड के दर्जनों गांवों में घंटो गुरुवार को बिजली बाधित रहने से आम लोग परेशान रहे।बिजली गायब रहने से नल जल बाधित रहा।जिससे आम लोगो को परशानी हुई।इधर डरोरी गांव में गुरुवार को करीब 1 बजे से रात से बिजली गायब रही।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड से पियूष पुष्कर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सैदपुर पंचायत के वॉर्ड 13 में संचालित नल जल योजना से स्थानीय वॉर्ड निवासियों को विगत दो महिने से नल का जल नहीं मिल पा रहा था। इस बाबत दिनांक 2/12/2023 को मोबाइल वाणी पर शिकायत रिकॉर्ड कराई गई थी। इस पर कार्य करते हुए मोबाइल वाणी के एडवोकेसी एंड अकाउंटेबिलिटी लीड दीपक ने वॉर्ड संख्या 13 के वॉर्ड सदस्य विकास पांडे से वार्ता की। जिसमें वार्ड सदस्य ने बताया की स्थानीय नल जल उपभोक्ताओं द्वारा मासिक शुल्क भुगतान नहीं किए जाने के कारण बिजली कनेक्शन बाधित है। जिसके कारण जल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस पर मोबाइल वाणी के स्थानीय कार्यकर्ता मो एजाज एवम वॉर्ड निवासी के संयुक्त पहल से वॉर्ड निवासी ने वॉर्ड सदस्य के साथ एक बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान नल जल सेवा के दुरुपयोग जैसे नल के जल से फसल का पटवन, नल का बेवजह खुला रखकर बर्बाद किया जाना इत्यादि एवम शुल्क बकाया के मुद्दे सामने आए। इस दौरान मोबाइल वाणी के संवाददाता दीपक की मध्यस्था से यह निर्णय लिया गया की एक बकाया का विवरण बना कर वार्ड निवासीयों की पांच सदस्यीय टोली बकायेदारों से पैसा वसूलेगी और बकाया के 50 प्रतिशत की वापसी पर बिजली मीटर को रिचार्ज कराया जायेगा और वापसी के दूसरे दिन से वॉर्ड निवासियों को जल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।जलापूर्ति शुरू होने के निकटतम रविवार को नल जल के सुचारू एवम व्यवस्थित कार्यान्वन के लिए पुनः एक बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें इससे संबंधित नियम एवम स्थानीय ग्रामीणों के विस्तृत चर्चा कर पहल युक्त कदम उठाए जाएंगे।

कल्याणपुर प्रखंड के गोविंदपुर खजुरी पंचायत में बुधवार को मुखिया व सभी वार्डों के वार्ड सदस्यों सहित अन्य पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि व स्वच्छता कर्मियों साथ बीडीओ देवेंद्र कुमार ने बैठक की।वही कचरा प्रबंधन हेतु घर घर जाकर कचरा संग्रह व ससमय उठाव को लेकर स्वक्षा कर्मियों के साथ बैठक की गई।

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा पंचायत के वार्ड 6 निवासी मो.तैयब विचाराधीन कैदी जो समस्तीपुर मंडल कारा वास में बंद था।उसकी मंगलवार की सुबह जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई।जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इसकी सूचना प्रशासन ने उसके परिजनों को दिया।सूचना पर परिजन पहुंचे।शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद प्रशासन आगे की प्रक्रिया में लगी थी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कल्याणपुर में एनएमओपीएस के बैनर तले कर्मचारियों एवं पदाधिकारीयों की बैठक मंगलवार को हुई ।जिसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी. के ठाकुर ने किया।जबकि संचालन चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मो. हैदर ने किया। बैठक में एनएमओपीएस के जिला अध्यक्ष अजय कुमार ने भाग लिया ।एनएमओपीएस के जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा नई पेंशन नीति कर्मचारियों एवं पदाधिकारी के साथ धोखा है। आज कर्मचारियों एवं पदाधिकारी एक बैनर के नीचे संगठित होकर पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं और पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

कल्याणपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरूषोत्तमपुर से मंगलवार को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए छात्र छात्राओं की टोली बस से शिक्षको के साथ पटना के लिए रवाना हुए।बस को शिक्षा समिति के अध्यक्ष हेमंत शाह व प्रधानाध्यापक लोकेश नाथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।बताया गया है की शिक्षको के साथ विद्यालय के 60 छात्र छात्रा शैक्षणिक परिभ्रमण को गए है। शैक्षणिक परिभ्रमण पर गए छात्र छात्राओं में इसको लेकर खुशी देखी गई। मौके शिक्षक चंद्रभूषण शर्मा, रेखा रानी आदि शिक्षक उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।